फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir assembly election PDP annouced candidates on all three seats of Kishtwar

J&K Election: घाटी में चुनावी सरगरमियां तेज, पीडीपी ने किश्तवाड़ की तीनों सीटों पर उतारे प्रत्याशी; देखें सूची

Tue, 20 Aug 2024 09:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, किश्तवाड़
संवाद न्यूज एजेंसी, किश्तवाड़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Aug 2024 09:24 PM IST
सार

इन तीनों सीटों से आम जनता को भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से प्रत्याशियों के घोषित होने का इंतजार है। खासकर, पूर्व विधायकों सज्जाद किचलू, सुनील शर्मा और गुलाम मोहमद सरूड़ी के टिकट को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir assembly election PDP annouced candidates on all three seats of Kishtwar
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

आचार संहिता लागू होते ही जिले में चुनावी सरगरमियां तेज हो गई हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई हैं। इसमें पूर्व एमएलसी फिरदौस टाक को किश्तवाड़ से, एडवोकेट शेख नासिर हुसैन को इंदरवाल से और पाडर-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र से गसंदेश महाजन को टिकट दिया है।

विज्ञापन

हालांकि, पिछले कई चुनावों में किश्तवाड़ और इंदरवाल से पीडीपी को उतने मत तो नहीं मिले, परंतु कुछ न कुछ वोट जरूर काटे हैं। लेकिन, इस बार पीडीपी ने पहले ही प्रत्याशी घोषित कर लाभ उठाने का प्रयास किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों सीटों से आम जनता को भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से प्रत्याशियों के घोषित होने का इंतजार है। खासकर, पूर्व विधायकों सज्जाद किचलू, सुनील शर्मा और गुलाम मोहमद सरूड़ी के टिकट को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं। सुनील शर्मा को पाडर-नागसेनी विस क्षेत्र से उतारा जा सकता है। वहीं, सुनील शर्मा के साथ ही सज्जाद किचलू भी प्रत्याशी हो सकते हैं।

विज्ञापन

इंद्रवाल से भाजपा पूर्व प्रत्याशी तारिक हुसैन कीन को उम्मीदवार बना सकती है। वहां पर मुस्लिम मतदाता अधिक होने के नाते उन्हें टिकट मिलने की संभावना है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) की तरफ से गुलाम मोहम्मद सरूड़ी को इंदरवाल से मैदान में उतारने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed