फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu Kashmir: 20 DSP of police became SP

जम्मू-कश्मीर: पुलिस के 20 डीएसपी बने एसपी, सशस्त्र बलों में डिप्टी कमांडेंट बनाए गए

Mon, 24 Jan 2022 03:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 03:29 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के 20 उपाधीक्षक (डीएसपी) को गणतंत्र दिवस का तोहफा मिला है। सभी को सशस्त्र बलों में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 20 DSP of police became SP
jk police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के 20 उपाधीक्षक (डीएसपी) को गणतंत्र दिवस का तोहफा मिला है। इन्हें पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर प्रोन्नत करते हुए सशस्त्र बलों में डिप्टी कमांडेंट पद पर तैनात किया गया है। इन सबकी तैनाती तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।

विज्ञापन


गृह विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी आदेश के अनुसार फेरोज अहमद को आईआरपी 11वीं बटालियन, जगबीर सिंह को तीसरी, फिरदौस अहमद खान  को छठी, रवींद्र पाल सिंह  को  आठवीं, जगदेव सिंह  को सातवीं, दिवाकर सिंह को 19वीं, बीके गंजू  को 16वीं बटालियन में भेजा गया है। 
विज्ञापन


निसार हुसैन  को 22वीं, विक्रम सिंह  को  पहली व अब्दुल वाहिद गिरी को 5वीं बटालियन, मदन मोहन सिंह को 13 वीं बटालियन, राजिंदर कुमार को 18 वीं, रमनीश कुमार को चौथी, परषोत्तम कुमार  को 15वीं, कुलदीप राज  को 24वीं, विनोद कुमार  को 14वीं बटालियन में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरा लाल  को 23वीं, एजाज अहमद को चौथी और चरणजीत सिंह को 17वीं बटालियन में भेजा गया है। जबकि  सेरोज अहमद को जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की 14वीं बटालियन की जिम्मेदारी दी गई है।

 
चंदन कोहली समेत चार आईपीएस को प्रोन्नति
प्रदेश में 2013 बैच के चार आईपीएस को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली, गुरिंदर पाल सिंह, नागपुरे आमोद अशोक व आशीष कुमार मिश्र को ग्रेड मिला है। प्रमुख सचिव गृह की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रोन्नति एक जनवरी से प्रभावी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed