{"_id":"60f44f4afff3ce7d3a7dbf03","slug":"jammu-high-court-demand-for-starting-consumer-courts-physical-hearing-in-cat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू हाईकोर्ट: उपभोक्ता अदालतों को शुरू करने, सीएटी में फिजिकल सुनवाई की भी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू हाईकोर्ट: उपभोक्ता अदालतों को शुरू करने, सीएटी में फिजिकल सुनवाई की भी मांग
Sun, 18 Jul 2021 09:26 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:26 PM IST
सार
हाईकोर्ट में मामलों की सुनवाई फिजिकल करने का हालांकि स्वागत किया गया। साथ ही मांग रखी गई कि गवाहों को भी कोर्ट में आने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
jammu highcourt
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू हाईकोर्ट और सहयोगी अदालतों में काम करने वाले वकीलों ने बार एसोसिएशन का चुनाव अब बिना किसी देरी के कराने की मांग की है। शनिवार को हाईकोर्ट में लायर्रस मीट का आयोजन किया गया। लायर्रस मीट के कनवीनर एडवोकेट एच सी जलमेरिया इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। जबकि कई अन्य युवा एवं वरिष्ठ वकीलों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब बिना किसी देरी के बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जाए। क्योंकि अप्रैल 2019 के बाद से चुनाव नहीं हुआ। इसकी वजह से वकीलों के मुद्दे ही नहीं उठ पा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ता अदालतों को शुरु करने की मांग की गई जो दो साल से बंद हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जेलों में 4जी नेटवर्क की फ्रिक्वेंसी कम करने की तैयारी, कई मोबाइल कंपनियों से की गई सिफारिश
विज्ञापन
सीएटी कोर्ट में भी मामलों की सुनवाई को सीधे तौर पर करने की मांग की गई। हाईकोर्ट में मामलों की सुनवाई फिजिकल करने का हालांकि स्वागत किया गया। साथ ही मांग रखी गई कि गवाहों को भी कोर्ट में आने की अनुमति दी जाए।