{"_id":"60fd75f951d43124f8782c2f","slug":"jammu-and-kashmir-you-can-apply-for-scholarship-till-august-20-the-scheme-is-named-mission-youth-for-super-75","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 20 अगस्त तक कर सकते हैं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, मिशन यूथ फॉर सुपर 75 नाम से है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 20 अगस्त तक कर सकते हैं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, मिशन यूथ फॉर सुपर 75 नाम से है योजना
Sun, 25 Jul 2021 08:02 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 25 Jul 2021 08:02 PM IST
सार
प्रदेश में मिशन यूथ फॉर सुपर 75 नाम से छात्रवृत्ति योजना शुरू।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
- फोटो : twitter
विस्तार
मिशन यूथ के तहत जम्मू-कश्मीर के छात्र 20 अगस्त तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उपराज्यपाल ने प्रदेश में मिशन यूथ फॉर सुपर 75 नाम से छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। प्रदेश में ऐसी पहल पहली बार शुरू की गई है।
विज्ञापन
इसके लिए शैक्षणिक योग्यता पीजी कोर्स में रेगुलर पढ़ाई करता होना चाहिए। अभ्यर्थी बीपीएल वर्ग से हो और उसकी आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी प्रदेश का डोमसिाइलधारक होना अनविार्य है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पत्थर के नीचे आतंकी साजिश: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, चार आईईडी बरामद
विज्ञापन
इसके अलावा जिन लड़कियों के सिर से अभिभावकों का साया उठ चुका है, घर में कमाने वाला कोई नहीं है। सरकार ने छात्रवृत्ति में उन लड़कियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी की लड़कियों को 4 प्रतिशत आरक्षण और दिव्यांग लड़कियों को 40 प्रतिशत या उससे कम आरक्षण दिया जाएगा।