फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu and kashmir top on hightest school drop out in primary and secondary

उच्च प्राथमिक और सेकेंडरी में ड्रॉप आउट के मामले में जम्मू-कश्मीर सबसे आगे

Mon, 16 May 2016 12:02 PM IST
सीमा शर्मा, अमर उजाला/नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir top on hightest school drop out in primary and secondary
स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूलों में ड्रॉप आउट से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़ों को पहली बार सार्वजनिक किया है। इनमें सरकारी स्कूल हों या निजी, देशभर में ड्रॉप आउट के मामले में नॉर्थ-ईस्ट के राज्य सबसे आगे हैं। उत्तर भारत में प्राथमिक में यूपी तो उच्च प्राथमिक और सेकेंडरी में जम्मू-कश्मीर सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पहली से 12वीं तक स्कूल छोड़ने वाले बच्चों का आंकड़ा देशभर से जुटाया है। उत्तर भारत में ड्रॉप आउट के मामलों पर नजर डालें तो प्राथमिक वर्ग में उत्तर प्रदेश पहले, जम्मू-कश्मीर दूसरे, उत्तराखंड तीसरे, पंजाब चौथे, हिमाचल पांचवें व हरियाणा छठें स्थान पर है।
विज्ञापन


जबकि उच्च प्राथमिक में जम्मू-कश्मीर पहले, पंजाब दूसरे, दिल्ली तीसरे, हरियाणा चौथे व उत्तराखंड पांचवें व चंडीगढ़ छठें स्थान पर है। वहीं, सेकेंडरी वर्ग में जम्मू-कश्मीर पहले, हरियाणा दूसरे, हिमाचल तीसरे, पंजाब चौथे, दिल्ली पांचवें, उत्तराखंड छठे व उत्तर प्रदेश सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेशक स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के आंकड़े अभी अधिक हैं, लेकिन, सुखद पहलू यह है कि पिछले वर्षों की तुलना में ड्राप आउट की वार्षिक औसत दर में करीब 10 से 15 फीसदी की गिरावट आई है। ड्रॉप आउट को लेकर सरकार ने पहली बार आरक्षित व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों का आंकड़ा भी जुटाया है, ताकि ऐसे छात्रों के स्कूल छोड़ने के मामलों पर लगाम लगाई जा सके।

अनुसूचित जाति के ड्राप आउट के मामले में जम्मू-कश्मीर पहले स्थान पर

jammu and kashmir top on hightest school drop out in primary and secondary
स्कूल में बच्चे - फोटो : demo pics

उत्तर भारत में ड्रॉप आउट के जाति आधारित आंकड़े हैरान करने वाले हैं। माध्यमिक शिक्षा में अनुसूचित जाति के ड्रॉप आउट के मामले में जम्मू-कश्मीर पहले, हरियाणा दूसरे व उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है।

जबकि अनुसूचित जनजाति में पंजाब पहले, जम्मू-कश्मीर दूसरे व उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है। मुस्लिम विद्यार्थियों के ड्रॉप आउट मामले में हिमाचल प्रदेश पहले, हरियाणा दूसरे, जम्मू-कश्मीर तीसरे, उत्तराखंड चौथे व चंडीगढ़ पांचवें स्थान पर है।

2013-14 में माध्यमिक शिक्षा में स्कूल छोड़ने वालों की वार्षिक दर

राज्य              एससी            एसटी            मुस्लिम
उत्तर प्रदेश          4.60            19.41            6.36
उत्तराखंड          14.75          8.31            17.45
हिमाचल प्रदेश    13.80            6.9             28.57
जम्मू कश्मीर        21.77        21.01            18.4
पंजाब              14.19           43.08            12.46
हरियाणा            20.10            --                21.63
दिल्ली               4.49                --              15.71
चंडीगढ़              0.22               --               16.71

2013-14 में सामान्य वर्ग में वार्षिक औसत दर

jammu and kashmir top on hightest school drop out in primary and secondary
- फोटो : BBC
राज्य                प्राथमिक      उच्च प्राथमिक               सेकेंडरी
उत्तर प्रदेश              7.08         0.53                          7.3

उत्तराखंड              3.07          1.68                         8.7

हिमाचल प्रदेश      0.46           0.78                         9.09

जम्मू कश्मीर          5.46        4.3                        15.36

पंजाब                   1.29        2.85                      8.83

हरियाणा                0.41        2.55                     12.51

दिल्ली                    --        2.78                       8.9

चंडीगढ़            --              1.08                         --
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed