{"_id":"61378fab8ebc3eb3b3549157","slug":"jammu-and-kashmir-shed-will-be-built-in-25-kanals-for-cattle-in-chowadhi-sick-and-injured-animals-will-get-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: चौआदी में मवेशियों के लिए 25 कनाल में बनेगा शेड, बीमार घायल पशुओं को मिलेगा आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: चौआदी में मवेशियों के लिए 25 कनाल में बनेगा शेड, बीमार घायल पशुओं को मिलेगा आराम
Tue, 07 Sep 2021 09:43 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:43 PM IST
सार
पीडीडी, पीएचई और वन विभाग के अधिकारी बुधवार आठ सितंबर को प्रस्तावित साइट का निरीक्षण करके बिजली और पानी के प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
मवेशियों के लिए बनेगा शेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के प्रावधानों को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। इस कड़ी में एसपीसीए सोसायटी जिला जम्मू को बीमार घायल पशुओं के कल्याण के लिए चौआदी में 25 कनाल भूमि अलॉट की गई है। पीडीडी, पीएचई और वन विभाग के अधिकारी बुधवार आठ सितंबर को प्रस्तावित साइट का निरीक्षण करके बिजली और पानी के प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त जनरल राकेश दुबे ने मंगलवार को एसपीसीए (प्रिवेंशन ऑफ क्रूल्टी टू एनिमल जम्मू) सोसायटी और कार्यकारी बॉडी सदस्यों से बैठक कर सोसायटी की जिम्मेदारियों और कार्य प्रणाली पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने तीन मामलों में निर्देश दिया है कि एसपीसीए को अपने अधिकार क्षेत्र के अनुसार कार्य करना चाहिए और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों को लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राहुल के दौरे में प्रदेश कांग्रेस में दिखेगी एकजुटता, गुलाम नबी आजाद भी रहेंगे मंच पर
विज्ञापन
उन्होंने आवश्यकताओं और निर्माण लागत आदि के लिए व्यय के लिए धन जुटाने पर चर्चा की। एसपीसीए सोसायटी में शामिल होने और पशु कल्याण के लिए काम करने वाले इच्छुक लोगों को जल्द सोसायटी की सदस्यता दी जाएगी।.