फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Solidarity will be seen in the state Congress during Rahul's visit, Ghulam Nabi Azad will also be on stage

जम्मू-कश्मीर: राहुल के दौरे में प्रदेश कांग्रेस में दिखेगी एकजुटता, गुलाम नबी आजाद भी रहेंगे मंच पर

Tue, 07 Sep 2021 08:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 07 Sep 2021 08:35 PM IST
सार

आजाद खेमे के अधिकांश नेताओं को विभिन्न प्रबंध समितियों में दी गई जिम्मेदारी। अमूमन पार्टी कार्यक्रमों से दूर रहने वाले गुलाम नबी आजाद खेमे के समर्थक नेता भी एक मंच पर साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Solidarity will be seen in the state Congress during Rahul's visit, Ghulam Nabi Azad will also be on stage
राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी के आगामी 9-10 सितंबर के प्रस्तावित जम्मू के दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस में एकजुटता दिखेगी। अमूमन पार्टी कार्यक्रमों से दूर रहने वाले गुलाम नबी आजाद खेमे के समर्थक नेता भी एक मंच पर साथ नजर आएंगे। राहुल के दौरे की तैयारियों के लिए बनाई गई विभिन्न समितियों में ऐसे नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। यही नहीं गुटबाजी को फिलहाल पीछे छोड़कर पार्टी मुख्यालय में सभी नेता साथ में राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी छिपी नहीं रही है। आजाद समर्थक खेमे से पूर्व उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और विधायकों ने अधिकांश पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी है। यहां तक की जम्मू कश्मीर मामलों की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल के कार्यक्रम में भी ये नेता शामिल नहीं होते थे। प्रदेश कांग्रेस की ओर से इसकी शीर्ष नेतृत्व को शिकायत भी की गई थी। लेकिन राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस जुटती नजर आ रही है।
विज्ञापन


इसका कारण राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों के लिए बनाई गई विभिन्न समितियों आजाद खेमे के अधिकांश नेताओं को शामिल करना है। इन समितियों में रिसेप्शन समिति, समन्वय समिति, प्रबंधन समिति, शिष्टमंडल समिति, मीडिया समिति, वित्त समिति आदि में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व विधायक मनोहर लाल, जीएम सरूरी, पूर्व मंत्री जुगल किशोर आदि शामिल हैं। शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में मंगलवार भी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर चलता रहा। शाम को प्रभारी रजनी पाटिल ने जम्मू पहुंचकर पार्टी नेताओं से राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: तलाशी अभियान के दौरान मिले दो बैग, जिन्हें खोलते ही हैरान रह गई पुलिस   


मां वैष्णो देवी के दरबार में पैदल जाएंगे राहुल
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने बताया कि 9 सितंबर को राहुल गांधी का दोपहर 12.30 बजे जम्मू में पहुंचना प्रस्तावित है, जिसके बाद वह माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए चले जाएंगे। वह वैष्णो देवी की पैदल यात्रा करेंगे। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है। रात्रि दरबार में रुककर दूसरे दिन 10 सितंबर को सुबह 11 बजे जम्मू वापस पहुंचना प्रस्तावित है।

यहां जेके रिजार्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात होगी। इस दौरान कुछ शिष्टमंडल भी राहुल गांधी से मिलेंगे। शाम 3.30 बजे उनका दिल्ली लौटना प्रस्तावित है। इस बीच मंगलवार को एडवांस पार्टी ने राहुल गांधी के दौरे से संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। गांधी परिवार से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने आती रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed