{"_id":"61189ae78ebc3ee05837eaaa","slug":"jammu-and-kashmir-security-increased-in-public-places-including-temples-drones-are-being-monitored","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई, ड्रोन से रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई, ड्रोन से रखी जा रही नजर
Sun, 15 Aug 2021 10:11 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 15 Aug 2021 10:11 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में नाकों पर वाहन चालकों के साथ खंगाला जा रहा यात्रियों का सामान।
विज्ञापन
ड्रोन हमला
- फोटो : iStock
विस्तार
जम्मू में पुलिस ने आतंकियों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों के साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। शनिवार को चार आतंकियों के पकड़े जाने के बाद बम स्क्वायड की टीमों ने भी शहर के महत्वपूर्ण जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
वहीं, ड्रोन के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवान नाकों पर वाहनों के साथ राहगीरों के सामान की तलाशी ले रहे हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ और पहचान पत्र मांगा जा रहा है। इसके बाद ही जाने की अनुमति दी गई।
यह भी पढ़ें- Independence Day Live: लद्दाख में पैंगोंग तट से लेकर जम्मू-कश्मीर तक स्वतंत्रता दिवस का जोश, भारत माता के जयकारों की गूंज
विज्ञापन
एमए स्टेडियम समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस, सुरक्षाबल हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। शनिवार रात को भी पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से भी नजर रखी गई। तवी पुलों पर भी दोनों ओर सुरक्षा कड़ी की गई है।