{"_id":"61fe7cefd892c153d6423be7","slug":"jammu-and-kashmir-security-forces-killed-two-lashkar-terrorists-in-rangpora-srinagar-one-was-involved-in-the-killing-of-a-policeman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के रंगपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकी मार गिराए, एक था पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के रंगपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकी मार गिराए, एक था पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल
Sat, 05 Feb 2022 07:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, श्रीनगर
एएनआई, श्रीनगर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 05 Feb 2022 07:04 PM IST
सार
कश्मीर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकियों इखलाक अहमद हाजम और आदिल निसार दार मारे गए। इनमें इखलाक अहमद हजाम 29 जनवरी को अनंतनाग के हसनपोरा में हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था।
विज्ञापन
सुरक्षा बल सतर्क
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की राजधानी ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के रंगपोरा जकूरा क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया। इनमें से एक आतंकी इखलाक अहमद हाजम पिछले 29 जनवरी को अनंतनाग में हैड कांस्टेबल पर हमले का मास्टरमाइंड था। हमले में हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
कश्मीर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकियों इखलाक अहमद हाजम और आदिल निसार डार मारे गए। इनमें इखलाक अहमद हजाम 29 जनवरी को अनंतनाग के हसनपोरा में हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था।
विज्ञापन
Trending Videos
आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया था हमला
कश्मीर पुलिस ने बताया कि श्रीनगर पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी आतंकियों ने छिपकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला बारूद, दो पिस्टल और पांच ग्रेनेड बरामद हुए हैं। आगे जांच जारी है।