फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Security forces gun down three infiltrators in Samba sector drugs recovered

पाकिस्तान की साजिश नाकाम: सांबा में बीएसएफ के जवानों ने मार गिराए तीन घुसपैठिए, 36 किलो ड्रग्स बरामद

Sun, 06 Feb 2022 08:03 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 06 Feb 2022 08:03 AM IST
सार

बीएसएफ ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में तीन घुसपैठिए जवानों की नजरों से बचकर भारतीय सीमा में आ रहे थे। जवानों ने घुसपैठियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं रुके और आगे बढ़ते गए, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और तीनों को ढेर कर दिया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Security forces gun down three infiltrators in Samba sector drugs recovered
heroin found in samba border - फोटो : बीएसएफ

विस्तार

अंधेरे और कोहरे की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी के बड़े प्रयास को विफल करते हुए बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा के बैनगलाड़ क्षेत्र में बीएसएफ ने जीरो लाइन के पास घुसपैठियों को शनिवार देर रात ढेर कर 36 किलो हेरोइन (अनुमानित मूल्य 180 करोड़) और हथियार बरामद किए। सांबा सेक्टर में पहली बार एक साथ तीन घुसपैठिए मारे गए हैं। वहीं, बैनगलाड़ के छिंकी में नाके से पुलिस ने पंजाब निवासी दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों को हेरोइन तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी डीके बूरा ने बताया कि ठंड और घने कोहरे के बीच बीएसएफ का पूरा अमला हाई अलर्ट पर है। बीती रात सर्विलांस उपकरणों में पाकिस्तान की ओर हरकत देखी गई। बीएसएफ जवानों ने इस हरकत पर नजर रखना शुरू की। तीन तस्कर अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन को लांघ इस तरफ आ घुसे।
विज्ञापन


तस्कर अपने साथ प्लास्टिक का पाइप लेकर आए थे, जिससे तस्करी का सामान तारबंदी के इस तरफ पहुंचाने की कोशिश करने लगे। उन्हें जवानों ने पहले ललकारा और फिर मौके पर ही ढेर कर दिया गया। बूरा ने बताया कि 36 किलो हेरोइन की खेप जिस तरह से पैक कर सरहद तक पहुंचाई गई, उसके लिए तीन लोगों की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते तीन तस्कर जीरो लाइन लांघ कर भारतीय क्षेत्र तक घुस आए। सांबा सेक्टर में तस्करी के लिए पाइप का इस्तेमाल भी पहली बार किया गया है। तीनों की हरकत को जवानों ने समय रहते भांपा और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस बात की जांच की जा रही है कि घुसपैठिए किस आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे थे।

दस दिन से थे इनपुट, इस साल चौथी कोशिश नाकाम
बीएसएफ के आईजी डीके बूरा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी और घुसपैठ से संबंधित पिछले दस दिन से इनपुट मिल रहे थे। अमले को हाई अलर्ट पर रखा गया था। इस साल नशा तस्करी की यह चौथी कोशिश नाकाम की गई है। जम्मू फ्रंटियर क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में सात कोशिशें नाकाम कर चार तस्कर पकड़े गए हैं, जबकि नौ घुसपैठियों को मार गिराया गया है। एक वर्ष में तस्करों से 79 किलो हेरोइन बरामद की गई है।


हेरोइन के साथ ये सामान बरामद
घुसपैठियों के कब्जे से 36 किलो हेरोइन, एक पिस्टल (पेट्रा बरेटा- मेड इन इटली), एक मैगजीन, नौ एमएम के नौ राउंड, एक चाकू, एक प्लास्टिक पाइप, पाकिस्तान निर्मित कफ सिरप और पाकिस्तानी मुद्रा के 9820 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed