फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Preparations to start vaccination from July 10, mobile vans will be sent to schools

जम्मू-कश्मीर: दस जुलाई से वैक्सीनेशन शुरू करने की तैयारी, स्कूलों में भेजी जाएगी मोबाइल वैन

Tue, 06 Jul 2021 08:09 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 06 Jul 2021 08:09 PM IST
सार

स्कूल खोलने से पहले सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को लगेगी वैक्सीन।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Preparations to start vaccination from July 10, mobile vans will be sent to schools
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप शुरू करने की तैयारी कर रहा है। विभाग दस जुलाई से वैक्सीनेशन शुरू करने की तैयारी में है। इसमें मोबाइल वैन स्कूलों में जाएंगी और लोगों को वैक्सीन लगेगी।

विज्ञापन


स्कूल खोलने से पहले विभाग सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को वैक्सीन लगवाने की तैयारी कर रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि विभाग प्रतिदिन कोविड के मामलों पर नजर रखा रहा है और पूरी तरह हालात सामान्य होने के बाद ही स्कूल खोलने का कोई विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन नहीं, लंबी लाइनों में घंटों इंतजार के बाद बैरंग लौट रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी पहली प्राथमिकता है कि टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को पूरी तरह वैक्सीन लग जाए। इसको लेकर हमने योजना बनाई है स्कूलों में जाकर वैैक्सीन लगाई जाए। इसमें वैक्सीन लेकर मोबाइल वैन स्कूलों में जाएगी। जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी स्कूलों को कवर किया जाएगा, ताकि स्कूल खोलने से पहले तक स्टाफ की सौ फीसदी वैक्सीनेशन हो सके।

उन्होंने बताया कि स्कूल खोलने पर फिलहाल कोई विचार नहीं है, लेकिन प्रतिदिन कोविड के मामलों पर नजर रख रहे हैं, अभी भी प्रतिदिन तीन से चार सौ तक मामले आ रहे हैं, ऐसे में अभी स्कूल खोलने पर कोई विचार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed