{"_id":"6134ca028ebc3e171647d8d7","slug":"jammu-and-kashmir-in-this-village-first-you-have-to-go-one-kilometer-climb-then-you-get-mobile-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: इस गांव में पहले करते हैं एक किमी की चढ़ाई तब मिलता है मोबाइल का सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: इस गांव में पहले करते हैं एक किमी की चढ़ाई तब मिलता है मोबाइल का सिग्नल
Sun, 05 Sep 2021 07:15 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:15 PM IST
सार
डूगनू गांव में पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठकर कर की मोबाइल टावर लगाने की मांग। इंटरनेट उपलब्ध नहीं होने के कारण कई अन्य काम नहीं हो पाते हैं जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल के दूरदराज धार डूगनू गांव के पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से उनके इलाके में जल्द से जल्द मोबाइल टावर लगाने की मांग की है। पंचायत घर में रविवार को हुई बैठक में सरपंच ने बताया कि दूरदराज इलाके में सरकार ने आज तक कोई भी मोबाइल टावर नहीं लगाया है जिससे 20,000 की आबादी को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 4 पंचायतों के कुछ इलाकों में सिग्नल उपलब्ध हो पाता है और 80 फ़ीसदी इलाके में मोबाइल सिग्नल ढूंढने के लिए लोगों को अपने घरों से करीब एक किलोमीटर पहाड़ी पर जाना पड़ता है तभी सिग्नल मिलता है। दियौता, अप्पर धार डूगनू,लौअर धार डूगनू और अन्य कई इलाकों में मोबाइल सिग्नल के लिए लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई पर सबसे अधिक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
इंटरनेट उपलब्ध नहीं होने के कारण कई अन्य काम नहीं हो पाते हैं जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। सरपंच ने बताया कि इस संबंध में कई बार सरकार के आगे गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक मोबाइल टावर इलाके में स्थापित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जम्मू दौरा: माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन, सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा
दूरदराज क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में मोबाइल टावर स्थापित किया जाए जिससे लोगों को सिग्नल हासिल करने के लिए परेशानियां ना उठानी पड़े। बैठक में पंचायत के नायब सरपंच मस्तराम, पंच जगदीश राज, पंच बलवीर सिंह, पंच गारो देवी, कपिल खजुरिया और देशराज सहित कई लोग मौजूद रहे।