फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Improvement in temperature due to clear weather

जम्मू-कश्मीर : मौसम साफ होने से तापमान में सुधार

Sun, 07 Feb 2021 12:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 07 Feb 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने से तापमान में सुधार आया है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर चला गया है। हालांकि, बर्फीली हवाओं से निजात नहीं मिल पाई है। पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। जम्मू संभाग में ठंडक का अहसास थोड़ा कम हुआ है, लेकिन सुबह और रात को ठिठुरन जारी है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लेकिन 8 को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में शनिवार को दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दिनभर धूप खिली रही। शाम को ठंडक का अहसास थोड़ा कम हुआ है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आ सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में नए औद्योगिक एस्टेट बनाने की तैयारी, मिलेगा औद्योग को बढ़ावा
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 20.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 12.0, बटोत में 14.3, कटड़ा में 19.5 और भद्रवाह में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेकिन दिन के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है। लेह में दिन का तापमान 2.2 और कारगिल में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


स्थान   न्यूनतम तापमान
कारगिल    -14.8
लेह    -12.0
गुलमर्ग    -10.4
पहलगाम    -6.3
भद्रवाह    -1.0
श्रीनगर    0.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed