फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: encroachment from Chhani Himmat, Sainik Colony Highway removed from thirty places

जम्मू-कश्मीर: छन्नी हिम्मत, सैनिक कालोनी हाइवे पर तीस स्थानों से हटाया अतिक्रमण

Sat, 04 Sep 2021 09:32 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 04 Sep 2021 09:32 PM IST
सार

किसी ने अनाधिकृत तौर पर दुकान के बाहर रैंप तो किसी ने बना रखी थी पार्किंग। बिना नोटिस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति भी जताई।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: encroachment from Chhani Himmat, Sainik Colony Highway removed from thirty places
अतिक्रमण हटाया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की क्षेत्रीय टीम ने पुलिस के सहयोग से शनिवार के छन्नी हिम्मत और सैनिक कालोनी हाइवे पर से अतिक्रमण को हटाया। पुलिस के सहयोग से चलाए गए। अभियान के दौरान दुकानों के आगे अवैध रूप से बनाए गए रैंप, पार्किंग और दीवारों आदि को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया।

विज्ञापन


कुल मिलाकर करीब तीस स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को पूरा किया गया। प्राधिकरण की तरफ से जम्मू जिले में कुंजवानी से सिदड़ा हाइवे तक राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर हुए अतिक्रमण की विस्तृत जानकारी जिला उपायुक्त व व्रशासन को सौंपी गई हैं और पुलिस का सहयोग अतिक्रमण हटाने के लिए लिया जा रहा हैं।
विज्ञापन


कुल मिलाकर 183 जगहों से अतिक्रमण को हटाया जाना हैं। ऐसे में यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता का कहना हैं कि हाइवे पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। तय नियमों के तहत प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण को हटाने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस: जम्मू-कश्मीर में शिक्षकों के पांच हजार पद खाली, स्कूलों पर दिख रहा असर

वहीं कार्रवाई के दौरान कई स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि बिना नोटिस दिए तोड़फोड़ की गई हैं। कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए था ताकि लोग अपनी स्थिति को साफ कर पाते। उल्लेखनीय हैं कि प्राधिकरण ने वीरवार को कुंजवानी में नेशनल हाइवे पर अतिक्रण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed