फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Eklavya Model Residential School will open in six districts, notification issued by National Educational Society

जम्मू-कश्मीर: छह जिलों में खुलेंगे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, राष्ट्रीय शैक्षिक सोसायटी ने जारी की अधिसूचना

Fri, 30 Jul 2021 11:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 30 Jul 2021 11:40 PM IST
सार

इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक सोसायटी ने अधिसूचना जारी कर दी है।  प्रदेश आदिवासी मामले से जुड़े विभाग ने इसका प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Eklavya Model Residential School will open in six districts, notification issued by National Educational Society
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल खोले जाएंगे। इनमें राजोरी में दो, अनंतनाग, पुंछ, कुलगाम और बांदीपोरा में एक स्कूल तैयार किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक सोसायटी ने अधिसूचना जारी कर दी है।  प्रदेश आदिवासी मामले से जुड़े विभाग ने इसका प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत स्कूल में एक प्रिंसिपल तथा तीन शिक्षक तैनात किए जाएंगे। बाकी का स्टाफ संबंधित जिलों की प्रबंधन कमेटी नियुक्त करेगी। जब तक स्थायी नियुक्तियां नहीं होती। तब तक यह स्टाफ कमेटी ही नियुक्त करेगी।

विज्ञापन


इसका फैसला स्कूलों की गवर्निंग बाडी की बोर्ड बैठक में किया गया है। इसमें ट्राइबल विभाग के सचिव शाहिद इकबाल मुख्य रूप से शामिल थे। तय किया गया है कि दाखिले एक स्क्रीनिंग टेस्ट से होंगे। जब तक सीबीएसई से स्कूलों को नहीं जोड़ा जाता। तब तक प्रदेश बोर्ड के सिलेबस से पढ़ाई होगी।
विज्ञापन


स्कूलों के लिए ट्राइबल अफेयर विभाग के निदेशक और सलाहकार बोर्ड के सचिव को नोडल अधिकारी नियुुक्त किया गया है। जो दाखिलों और स्कूल के परिचालन के काम को देखेंगे। कश्मीर और जम्मू के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक स्कूलों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोविड नियमों पर लापरवाही पड़ सकती है भारी, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से तीसरी लहर का खतरा

संबंधित जिलों के जिला उपायुक्त स्कूलों के लिए भवन की तलाश करेंगे। जब तक इमारत के लिए जमीन नहीं मिलती, तब तक सरकारी इमारतों में इसे शुरू करवाया जाएगा। अनंतनाग और कुलगाम के स्कूल अपनी इमारत में चलेंगे। इनकी इमारत तैयार हो गई है। बैठक में कुछ और स्कूल खोलने पर भी बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed