{"_id":"61e6f1065c4c1c3120626210","slug":"jammu-and-kashmir-chaos-due-to-suspicious-bag-found-in-kamarwari-area-of-srinagar-no-explosives-found-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के कमरवारी में संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी, जांच में नहीं मिला विस्फोटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के कमरवारी में संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी, जांच में नहीं मिला विस्फोटक
Tue, 18 Jan 2022 10:26 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:26 PM IST
सार
सोमवार को आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम श्रीनगर पर एक ग्रेनेड दागा था, लेकिन निशाना चूकने के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच आतंकियों के नापाक मंसूबों के मद्देनजर श्रीनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में लोगों से पूछताछ करता सुरक्षा बल का जवान
- फोटो : PTI - फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कमरवारी इलाके में मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। इसके बाद कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया। बैग की जांच की तो कोई विस्फोटक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम श्रीनगर पर एक ग्रेनेड दागा था, लेकिन निशाना चूकने के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच आतंकियों के नापाक मंसूबों के मद्देनजर श्रीनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। कई जगहों पर मोबाइल नाके स्थापित किए गए हैं। कई जगह तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे है।
विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां सुरक्षा बलों ने राहगीरों को कतार में खड़ा कर तलाशी ली। वाहनों को भी रोककर जांचा गया।