फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Akhnoor Ring Road: Tarmat Limited Company was put in negative list for delay in construction work, action will be taken

जम्मू-अखनूर रिंग रोड: निर्माण कार्य में देरी पर तरमत लिमिटेड कंपनी को नकारात्मक सूची में डाला, होगी कार्रवाई

Wed, 18 Aug 2021 03:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 18 Aug 2021 03:51 PM IST
सार

जम्मू-अखनूर रिंग रोड परियोजना में खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई। मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसे सभी ठेकेदारों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Jammu-Akhnoor Ring Road: Tarmat Limited Company was put in negative list for delay in construction work, action will be taken
हाईवे जम्मू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड ने जम्मू-अखनूर रिंग रोड के काम में देरी पर एम/एस तरमत लिमिटेड (ईपीसी ठेकेदार) कंपनी को प्राधिकरण की नकारात्मक सूची में डाल दिया है। यह आदेश जारी होने से एक वर्ष की अवधि या जब तक यह माइल स्टोन-3 प्राप्त नहीं कर लेता, संबंधित ठेकेदार नकारात्मक सूची में रहेगा।

विज्ञापन


इस परियोजना की निगरानी कर रहे मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने कंपनी को निर्धारित परिणाम प्राप्त करने में विफल रहने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है। उप राज्यपाल के कार्यालय के निर्देशानुसार विकास परियोजनाओं में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


आदेश में बताया गया कि एम/एस तरमत लिमिटेड से सात जून 2019 को ईपीसी समझौते के तहत एनएच-144ए पर अखनूर रोड सेक्शन में गणेश बिहार (किलोमीटर 6.000) से खाटी चौक (किमी, 26.350) 20.350 किलोमीटर ईपीसी आधारित (पैकेज-3) में 193.99 करोड़ रुपये से फोरलेन का 24 माह में विस्तारीकरण किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते में 23 मार्च 2020  को एमएस-1 में 10 फीसदी, 22 सितंबर 2020 को एमएस-2 में 35 फीसदी, 23 मार्च 2021 को एमएस-3 में 70 फीसदी और 11 जुलाई 2021 को 100 फीसदी कार्य पूरा करना था। लेकिन 27 जुलाई 2021 तक सिर्फ 30.73 फीसदी वित्तीय प्रगति को हासिल किया गया। ईपीसी ठेकेदार तय लक्ष्य को हासिल करने के लिए पर्याप्त संसाधन, जनशक्ति, सामग्री, मशीनरी, संयंत्र और उपकरण आदि जुटाने में विफल रहा है।


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मुहर्रम के जुलूस में पुलिस ने पत्रकारों के साथ की बदसलूकी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

इसके साथ कार्य की गुणवत्ता भी कायम नहीं रखी गई। मंडलायुक्त ने छह जून 2021 को साइट का दौरा कर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने एनएचआईडीसीएल को खराब प्रदर्शन के मामले में ठेकेदारों पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गणेश बिहार से एनएच-144ए के जम्मू अखनूर रोड खंड के पेव्ड शोल्डर के साथ फोरलेन के काम के लिए 7-6-2019 को एक ईपीसी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed