{"_id":"64153dcaf91db68ac2037ac6","slug":"j-k-tragic-road-accident-in-avantipora-on-national-highway-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अवंतीपोरा में बस पलटने से चार लोगों की मौत, कई घायल; मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अवंतीपोरा में बस पलटने से चार लोगों की मौत, कई घायल; मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता की घोषणा
Sat, 18 Mar 2023 06:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 18 Mar 2023 06:05 PM IST
सार
पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले लोग बिहार के हैं। दो-दो लाख रुपये मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
J&K | Several were injured in a passenger bus accident in Gori Pora area in Pulwama district. Further details awaited. pic.twitter.com/whxhHpKp1U
— ANI (@ANI) March 18, 2023विज्ञापन