फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J & K: Panchayat Raj program in three stages from 14

जम्मू कश्मीर: तीन चरणों में पंचायत राज कार्यक्रम 14 से 

Sat, 09 Apr 2016 02:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 09 Apr 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
J & K: Panchayat Raj program in three stages from 14
- फोटो : Demo Pic.

रियासत में पंचायत राज को मनाने के लिए देश के अन्य राज्यों की तरह तीन चरणों में कार्यक्रमों का सिलसिला 14 अप्रैल से शुरू होगा। इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के मुख्य सचिवों से राष्ट्रव्यापी अभियान पर चर्चा की। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बताया गया कि प्रत्येक साल की तरह पंचायत राज दिवस को 24 अप्रैल को मनाया जाएगा। केंद्रीय सरकार ने 14 से 24 अप्रैल तक ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम को देश भर में मनाने का फैसला लिया है। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


अभियान के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी केंद्रीय सरकार के अधिकारी विभिन्न जिलों और ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने रियासत के मुख्य सचिव से कहा कि वह मुख्य विभागों जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज, एससी/एसटी विकास, समाज कल्याण, कृषि और स्वास्थ्य विभाग को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाएं। इसी बीच राज्य ग्रामीण विकास विभाग को जम्मू, कश्मीर व लद्दाख विभाग में एक एक  सर्वश्रेष्ठ पंचायत की निशानदेही करने के भी कहा गया। ऐसी पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रमों में प्रथम चरण में 14 से 16 अप्रैल तक ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। दूसरे चरण में 17 से बीस अप्रैल तक गांव किसान सभा स्तर पर कार्यक्रम होंगे और तीसरे व आखिरी चरण में 21 से 24 अप्रैल तक कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed