फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J-K highway reopened for traffic, stranded vehicles, Amarnath pilgrims allowed

Highway Updates: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला, अमरनाथ यात्रियों का दल रवाना

Fri, 29 Jul 2022 10:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 10:03 PM IST
सार

पुलिस ने कहा है कि अभी भी कई हिस्सों में यातायात एकतरफा जारी है। कई जगहों पर पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं और फंसे हुए वाहनों को हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
J-K highway reopened for traffic, stranded vehicles, Amarnath pilgrims allowed
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में सुधार होने पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बहाल हो गई। यह मार्ग बारिश के कारण रामबन के मेहाड़ और पंथयाल में पस्सियां गिरने से लगभग 32 घंटों से बंद था।

विज्ञापन

लगातार बारिश होने से रामबन के मेहाड़ व पंथयाल में पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरने पर बुधवार देर रात राजमार्ग बंद हो गया था।

इसके बाद रामबन में राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। साथ ही उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों को भी रोक दिया गया था। साथ ही जम्मू से रवाना अमरनाथ यात्रा के जत्थे को रामबन के चंद्रकोट में रोका गया था।
विज्ञापन


मौसम में सुधार होने पर शुक्रवार सुबह राजमार्ग खोलने का काम शुरू हुआ। सुबह करीब 11 बजे सिंगल लेन तैयार कर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। पुलिस ने पहले बीच में फंसे वाहनों को रवाना किया। इनके निकलने के बाद अमरनाथ यात्रियों के वाहनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उधमपुर में रोके गए सैकड़ों वाहनों को भी आगे जाने की अनुमति दी गई। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे तक वाहन लंबी कतारों में बढ़ते आ रहे थे। लेकिन, ट्रकों को पुलिस ने तीसरे दिन भी घाटी की तरफ रवाना नहीं किया।


इन ट्रकों को बुधवार को ही उधमपुर में रोकना शुरू कर दिया था। ट्रक चालकों का कहना था कि अगर उनको जल्द आगे जाने की अनुमति नहीं मिलती है तो उनके वाहनों में रखे सामान के भी खराब होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed