{"_id":"613e24268ebc3e83b437d015","slug":"j-k-famous-kashmiri-writer-dr-hajini-passes-away-author-of-many-acclaimed-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रसिद्ध कश्मीरी लेखक डॉ. हाजिनी का निधन, कई प्रशंसित पुस्तकों के थे लेखक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रसिद्ध कश्मीरी लेखक डॉ. हाजिनी का निधन, कई प्रशंसित पुस्तकों के थे लेखक
Sun, 12 Sep 2021 09:30 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:30 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर आर्ट एंड कल्चर अकादमी के पूर्व सचिव थे डॉ. हाजिनी। प्रसिद्ध लेखक और सांस्कृतिक अकादमी के पूर्व सचिव हाजिनी कई प्रशंसित पुस्तकों के लेखक थे।
विज्ञापन
मशहूर कश्मीरी लेखक का निधन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर कश्मीरी लेखक और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के पूर्व सचिव 64 वर्षीय डॉ. अजीज हाजिनी का संक्षिप्त बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर कई संगठनों, राजनीतिक दलों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन सोनावारी इलाके के रहने वाले हाजिनी ने जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव सहित अकादमिक और साहित्यिक क्षेत्रों में कई पदों पर काम किया और कई किताबें लिखीं।
विज्ञापन
पीडीपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि डॉ. अजीज हाजिनी के निधन से जम्मू-कश्मीर के साहित्य जगत में एक बड़ा खालीपन आ गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कायरता: श्रीनगर में आतंकी ने घात लगाकर इंस्पेक्टर को मारी गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
एक प्रसिद्ध लेखक और सांस्कृतिक अकादमी के पूर्व सचिव हाजिनी कई प्रशंसित पुस्तकों के लेखक थे। कला और संस्कृति सर्किट में उनकी अनुपस्थिति को गहराई से महसूस किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति के लिए धैर्य प्रदान करें। पीपुल्स कांफ्रेंस ने भी निधन पर शोक जताया है।