{"_id":"610c1d1f8ebc3e88df0df5ef","slug":"j-k-enrollment-process-for-ug-courses-begins-in-city-colleges-from-6-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: यूजी कोर्स के लिए शहर के कॉलेजों में 6 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: यूजी कोर्स के लिए शहर के कॉलेजों में 6 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू
Thu, 05 Aug 2021 10:47 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:47 PM IST
सार
25 अगस्त तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवदेन कर सकेंगे छात्र।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले समर जोन के निजी और सरकारी डिग्री कॉलेजों में सत्र 2021-22 के लिए आज से एडमिशन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। 6 से 25 अगस्त तक ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर नामंकन प्रक्रिया चलेगी। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए के लिए नामांकन होगा। स्नातकोत्तर कोर्स के लिए छात्र संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
26 अगस्त से 4 सितंबर तक छात्र 320 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे। नामांकन करने के बाद कॉलेज मेरिट सूची जारी करेंगे, जिसके आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। कोविड के कारण इस बार 12वीं की मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलेगा। आरएसपुरा कॉलेज में बीए, बीएसी के लिए छात्र 6 से 14 अगस्त तक ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद 17 अगस्त को पहली और 23 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: 1.4 आरनाट ने बढ़ाई चिंता, नए वेरियंट मचा सकते हैं तबाही
विज्ञापन
क्लस्टर यूनिवर्सिटी में सोमवार से शुरू होगी प्रक्रिया
क्लस्टर यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कॉलेजों में सोमवार से स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्सों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन ही हो सकेंगे। यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में 6000 हजार सीटें हैं। यूनिवर्सिटी डीन अकादमिक अफेयर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सोमवार से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के अधीन पांच कॉलेज आते हैं, जिसमें साइंस कॉलेज, मौलाना आजाद कॉलेज, महिला कॉलेज गांधीनगर, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन शामिल है।