फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Decrease in corona infected cases, no decline in death rate

जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमित मामलों में आई कमी, मृत्युदर में कोई गिरावट नहीं

Fri, 11 Jun 2021 11:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 11 Jun 2021 11:53 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में 906 नए मामले मिले, 17 लोगों की हुई मौत।

विज्ञापन
J&K: Decrease in corona infected cases, no decline in death rate
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में भले ही कोरोना संक्रमित मामलों में कमी आई है, लेकिन मृत्युदर में संतोषजनक गिरावट नहीं हो पाई है। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 लोगों की मौत हो रही है। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को संक्रमित मामलों का आंकड़ा एक बार फिर एक हजार से कम होकर 906 हो गया, लेकिन पिछले चौबीस घंटे में 17 लोगों की मौत हो गई। इसमें जम्मू संभाग में 9 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में कोविड मृत्युदर कुल संक्रमित मामलों पर 1.36 फीसदी चल रहा है, जबकि पंद्रह दिन पहले यह दर 1.35 फीसदी थी। हालांकि, रिकवरी दर में काफी सुधार हुआ है और वर्तमान में यह दर 93 फीसदी तक पहुंच गई है। राहत यह है कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में प्रतिदिन सैकड़ों संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले चौबीस घंटे में जीएमसी जम्मू में 1, जीएमसी राजोरी में 2, जीएमसी डोडा में 3, डीएच रियासी में 1, घर और घर से मृत लाए मामलों में तीन, एसएमएचएस में 4, स्किम्स सोरा में 1, स्किम्स जेवीसी बेमिना में 1, जीएमसी अनंतनाग में 1 मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मजीन में तिरुपति बालाजी मंदिर से गांववासियों को मिलेगा रोजगार, जानिए कब है भूमि पूजन

प्रदेश में अब तक जिला जम्मू में सबसे अधिक 1114 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। संक्रमित मामलों में जिले में गिरावट आई है। शुक्रवार को जम्मू में 53 संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर में सर्वाधिक 156 नए संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में मिले कुल संक्रमित मामलों में से 20 यात्री हैं। वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय मामलों की दर 5.75 फीसदी है।

प्रदेश में 1885 संक्रमित मरीज ठीक
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में 1885 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 712 और कश्मीर संभाग से 1173 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 284027 मरीज ठीक हो चुके हैं।  

45 वर्ष से अधिक में टीकाकरण दर 75 फीसदी पहुंची
जम्मू-कश्मीर में 45 वर्ष से अधिक (सिटीजन) वर्ग में टीकाकरण में गति नहीं मिल पा रही है। श्रीनगर और कुपवाड़ा जिले ऐसे हैं, यहां अभी 50 फीसदी भी टीकाकरण के लक्षण को हासिल नहीं किया जा सका है। प्रदेश में अब तक 45 वर्ष के वर्ग में 2952493 लोगों को टीकाकरण हुआ है। जबकि कुल टीकाकरण में हेल्थ केयर वर्क, फ्रंटलाइन वर्कर और 45 आयु वर्ग में 3604756 लोगों को टीकाकरण हुआ है।

45 वर्ष के टीकाकरण को गति नहीं मिलने के कारण 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग को भी गति नहीं मिल पा रही है। प्रशासन पहले 45 वर्ष के टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने में जुटा हुआ है। शोपियां, गांदरबल और जिला जम्मू में ही अभी 45 वर्ष वर्ग में 100 फीसदी टीकाकरण लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश में 45 वर्ष आयु वर्ग में 13893 लोगों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed