फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   j&k cm mehboobamufti appeals for peace in the sta state

हंदवाड़ा हिंसा के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: महबूबा मुफ्ती

Mon, 18 Apr 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 18 Apr 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
j&k cm mehboobamufti appeals for peace in the sta state
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि जम्मू कश्मीर के अमन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। हंदवाड़ा घटना में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के सामने पीड़ित लड़की के बयान होने के बाद मुख्यमंत्री घटना की साजिश रचने वालों से खासी खफा नजर आईं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंसा के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू यूनिवर्सिटी में स्कास्ट के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए महबूबा ने कहा, ‘रियासत में अमन होगा, तरक्की होगी, पर्यटन होगा तो विकास होगा। लोग खुशहाल हो जाएंगे। अगर खुदा ना खस्ता अमन नहीं होता है तो उसका सबसे ज्यादा नुकसान हमारी अवाम का है। हमारे लोगों का है।’
विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा ने कश्मीर के युवाओं से हिंसा से दूर रहने की गुजारिश की। महबूबा ने कहा, ‘मैं अपील करती हूं अपने लोगों से। खासकर जवानों से। जहां नाइंसाफी होगी, वहां कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। सजा दी जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि नौजवानों और उनके अभिभावकों से गुजारिश है कि वह जम्मू कश्मीर में अमन बहाल करने में मदद करें। ताकि जम्मू कश्मीर में तरक्की हो और रियासत की बदहाली को दूर किया जा सके।

घटना के पीछे साजिश थी : उपमुख्यमंत्री

j&k cm mehboobamufti appeals for peace in the sta state
न‌िर्मल स‌िंह भाजपा व‌िधायक दल के नेता हैं। - फोटो : Amar Ujala

उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि हंदवाड़ा घटना के पीछे एक सुनियोजित साजिश थी। घटना के पीछे मुख्य मकसद हंदवाड़ा और कुपवाड़ा जैसे शांतिपूर्ण इलाकों में हिंसा फैलाना था। 

उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्र विरोधी ताकतें अफवाह फैलाकर हिंसा करवाने में कामयाब रहीं, लेकिन सरकार उन्हें किसी हाल में नहीं बख्शेगी। इस मामले में गिरफ्तार शख्स के खिलाफ कानून अपने तरीके से कार्रवाई करेगा। लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं से पहले ही निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed