{"_id":"5704c34b4f1c1b3035c818f8","slug":"j-k-assembly-season-may-be-in-next-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले कुछ दिनों में नए सत्र की हो सकती है घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले कुछ दिनों में नए सत्र की हो सकती है घोषणा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir new Chief Minister Mehbooba Mufti
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में नई सरकार के गठन के साथ ही अब विधानसभा सत्र बुलाने की कवायद भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नए सत्र की घोषणा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि नई सरकार के अस्तित्व में आते ही विधानसभा सचिवालय की ओर से बजट सत्र बुलाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष संसदीय कार्य विभाग और कानून विभाग के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक कर सकते हैं। बैठक के बाद प्रस्तावित तिथि को कैबिनेट मंजूरी देगी। इसके बाद राज्यपाल की ओर से विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने भी बजट की तैयारियों के लिए विभागीय अधिकारियों को मंगलवार को हिदायत दी है। विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में होना था, लेकिन मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद राज्यपाल शासन लागू हो जाने से इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार न बनती देखकर तीन महीने के लिए राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की ओर से लेखानुदान पारित किया गया था। इसकी अवधि जून में समाप्त हो जाएगी। इससे पहले राज्य का बजट विधानसभा से पारित कराना अनिवार्य होगा।