फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   j&K assembly season may be in next few days

अगले कुछ दिनों में नए सत्र की हो सकती है घोषणा

Wed, 06 Apr 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 06 Apr 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
j&K assembly season may be in next few days
Jammu and Kashmir new Chief Minister Mehbooba Mufti - फोटो : PTI

रियासत में नई सरकार के गठन के साथ ही अब विधानसभा सत्र बुलाने की कवायद भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नए सत्र की घोषणा हो सकती है।  सूत्रों का कहना है कि नई सरकार के अस्तित्व में आते ही विधानसभा सचिवालय की ओर से बजट सत्र बुलाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष संसदीय कार्य विभाग और कानून विभाग के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक कर सकते हैं। बैठक के बाद प्रस्तावित तिथि को कैबिनेट मंजूरी देगी। इसके बाद राज्यपाल की ओर से विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने भी बजट की तैयारियों के लिए विभागीय अधिकारियों को मंगलवार को हिदायत दी है। विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में होना था, लेकिन मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद राज्यपाल शासन लागू हो जाने से इसे स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार न बनती देखकर तीन महीने के लिए राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की ओर से लेखानुदान पारित किया गया था। इसकी अवधि जून में समाप्त हो जाएगी। इससे पहले राज्य का बजट विधानसभा से पारित कराना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed