फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&J Consumers to Get Additional 5 kg Ration

खुशखबरी: रियासत को लोगों को जुलाई से पांच किलो अतिरिक्त राशन

Sat, 07 May 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 07 May 2016 11:46 AM IST
सार

  •  स्कीम के तहत गेहूं 12 रुपये किलो, आटा 13 रुपये किलो और चावल 15 रुपये किलो के हिसाब से मिलेंगे
  • जुल्फिकार बोले, एमएमएसएफईएस से राशन की स्केल बढ़ेगी

विज्ञापन
J&J Consumers to Get Additional 5 kg Ration
- फोटो : file photo

विस्तार

उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने कहा है कि रियासत में मुफ्ती मोहम्मद सईद फूड इंटाइटलमेंट स्केल (एमएमएसएफईएस) स्कीम जुलाई महीने से शुरू किया जाएगा। इसके तहत पांच किलो अतिरिक्त चावल प्रति व्यक्ति प्रति परिवार दिया जाएगा। 

विज्ञापन


श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद फूड इंटाइटलमेंट स्केल (एमएमएसएफईएस) स्कीम के तहत गेहूं 12 रुपये किलो, आटा 13 रुपये किलो और चावल 15 रुपये किलो के हिसाब से मिलेंगे। 
विज्ञापन


उधर, श्रीनगर बैंक्वेट हाल में शुक्रवार को उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण विभाग की कार्यशैली की समीक्षा करते हुए मंत्री ने नागरिकों को राशन मुहैया करवाने के लिए सरकार की वचनबद्धता पर जोर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लागू होने के बाद लोगों की समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार ने पुरानी राशन की स्केल के तहत प्रति परिवार 35 किलो राशन मुहैया करवाने के लिए नई योजना की तैयारी कर ली है। 


उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था के लिए विभाग की सभी ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगा दिया गया है। इसके साथ ही सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कहा कि निकट भविष्य में घाटी में प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी जहां खाद्यान्नों की गुणवत्ता की जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed