{"_id":"570f40034f1c1b5a7f4a6adf","slug":"internet-services-suspended-in-parts-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंदवाडा हिंसा: कश्मीर घाटी के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाडा हिंसा: कश्मीर घाटी के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं ठप
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
हंदवाड़ा में फायरिंग में चार लोगों की मौत हो चुकी है।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंदवाड़ा की घटना और अलगाववादियों के वीरवार को बंद के आह्वान को देखते हुए बुधवार शाम उत्तरी कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं। हालात के मद्देनजर पूरी घाटी में इंटरनेट सेवाओं को ठप करने का भी फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
श्रीनगर के डीसी फारूक लोन ने बताया कि रैनावारी, नौहट्टा, एमआर गंज, खानयार, सफाकदल और मायसुमा थाना क्षेत्रों में सख्त पाबंदियां रहेंगी। कुपवाड़ा और आसपास के इलाकों में पहले से धारा 144 लागू है। वीरवार को जेकेएलएफ और हुर्रियत(एम) की ओर से बंद की काल दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने पुलवामा, बारामूला, सोपोर और कुपवाड़ा जैसे अन्य जगहों पर भी पर्याप्त इंतजाम किए हैं, ताकि अराजक तत्व कानून-व्यवस्था में खलल न डाल सकें।' उल्लेखनीय है कि कुपवाड़ा जिले में पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन