फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   IED recovered in Srinagar

जम्मू-कश्मीर में वीवीआईपी को उड़ाने की साजिश

Wed, 01 May 2013 12:20 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
श्रीनगर/ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
IED recovered in Srinagar

जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी श्रीनगर में सचिवालय खुलने से पहले ही वीआईपी काफिलों को उड़ाने की साजिश का खुलासा होने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सचिवालय से मात्र दस किलोमीटर दूर एक पेट्रोल पंप के पास आतंकियों ने 11 किलोग्राम का सशक्त आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया था ताकि महत्वपूर्ण लोगों के काफिले को निशाना बनाया जा सके।
विज्ञापन


हालांकि सुरक्षा बलों ने समय रहते आईईडी को निष्क्रिय कर बड़ी वारदात को टाल दिया। छह मई से सचिवालय खुलने के बाद इसी सड़क से मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के अलावा वीआईपी वाहनों का आवागमन इस मार्ग से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सचिवालय खुलने से पहले दो-राष्ट्रीय राइफल्स की रोड ओपेनिंग पार्टी (आरओपी) की खुफिया टीम की सचिवालय से मात्र दस किलोमीटर दूर शालटेंग इलाके में छुपाकर रखे गए आईईडी पर नजर पड़ी।

चावल की एक बोरी में प्रेशर कुकर में आईईडी छिपाकर रखा गया था। जवानों ने तत्काल हाईवे के दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया। आसपास के दुकानदारों और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।


इसके साथ बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। दोपहर दो बजे के लगभग आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया। प्रवक्ता के अनुसार यदि समय रहते आईईडी का पता न चलता तो कोई भी बड़ी वारदात हो सकती थी।

इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोग अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे।

बोस्टन मैराथन विस्फोट से मिलता जुलता आईईडी
पिछले दिनों अमेरिका में बोस्टन मैराथन के दौरान हुए विस्फोट में उपयोग आईईडी से मिलता-जुलता आईईडी श्रीनगर में बरामद हुआ है।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार जांच में पता चला है कि यह वही आईईडी है, जिससे मैराथन के दौरान अटैक किया गया था। चिनार कोर के जीओसी ने समय रहते आईईडी का पता लगाने के लिए दो-आरआर की इंटेलिजेंस की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed