{"_id":"78ef2d8a-eb01-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"hizbul-gurilla-attack-threat-in-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर में हिजबुल ने दी गुरिल्ला हमले की धमकी, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर में हिजबुल ने दी गुरिल्ला हमले की धमकी, सनसनी
अनंतनाग/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
जम्मू के अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिदीन संगठन की ओर से विभिन्न स्थानों पर गुरिल्ला हमले तेज करने की चेतावनी वाले पोस्टर चस्पा करने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हिजबुल मुजाहिदीन संगठन की ओर से जारी पोस्टर स्थानीय जामिया मस्जिद समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर चस्पा किए गए हैं। इसमें लिखा है कि संगठन गुरिल्ला हमले में तेजी लाएगा।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों पर ज्यादा हमले किए जाएंगे। पोस्टर में लिखा है कि जो लोग राजनेताओं के करीब हैं, वे अपनी गतिविधियों पर अंकुश लगाए वरना उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
पोस्टर में युवाओं को नशे से दूर रहने का फरमान भी जारी किया गया है। मामले की जानकारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया।
एसएसपी आरके जाला ने बताया कि मामला गंभीर है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।