श्री अमरनाथ यात्रा: हेलीकाप्टर बुकिंग शुरू, जनिए कितना है नया किराया
- बालटाल से 2000 और पहलगाम से 4300 रुपये का होगा एकतरफा टिकट
- 13 साल से कम उम्र के बच्चे, 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के अलावा छह सप्ताह से ज्यादा समय से गर्भवती को यात्रा की इजाजत नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकाप्टर की टिकटों की बुकिंग सोमवार को शुरू हो गई। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी के अनुसार इस वर्ष यात्रा के दो मार्गों पर हेलीकाप्टर सेवा मुहैया करवाने वाली तीन कंपनियों ने चार अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। बालटाल मार्ग से एकतरफा टिकट 2000 रुपये और पहलगाम मार्ग से 4300 रुपये होगा। इसमें 12.6 फीसदी सर्विस टैक्स भी शामिल होगा।
बालटाल-पंजतरणी सेक्टर में पवन हंस और ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकोर्प लिमिटेड के हेलीकाप्टर उड़ान भरेंगे, जबकि पहलगाम-पंजतरणी मार्ग पर हिमालयन हेली सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सेवाएं प्रदान करेगी।
हेलीकाप्टर की टिकटों की बुकिंग के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी पूर्ण जानकारी उपलब्ध है। बोर्ड की वेबसाइट पर हेली आपरेटरों की बुकिंग साइट के लिंक भी उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार श्री अमरनाथ यात्रा दो जुलाई से 18 अगस्त तक चलेगी।
छह सप्ताह से ज्यादा समय से गर्भवती को यात्रा की इजाजत नहीं
सीईओ के अनुसार हेलीकाप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी, लेकिन उन्हें हेलीकाप्टर में सवार होने से पहले अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिखाना होगा। जो अधिकृत डाक्टर या संस्थान से जारी किया गया होना चाहिए।
ऐसे डाक्टरों और संस्थानों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीईओ ने कहा कि बिना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के किसी भी शख्स को हेलीकाप्टर में यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
13 साल से कम उम्र के बच्चे, 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के अलावा छह सप्ताह से ज्यादा समय से गर्भवती को यात्रा की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज निर्देशों का अवश्य पालन करें।