फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Headmistress, staff suspended after holiday for son's wedding

मुख्य अध्यापिका ने बेटे की शादी पर स्कूल में घोषित की एक दिन छुट्टी

Thu, 05 May 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा Updated Thu, 05 May 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
Headmistress, staff suspended after holiday for son's wedding

जम्मू कश्मीर के डोडा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। डोडा में सरकारी हाई स्कूल की हैडमास्टर ने अपने बेटे की शादी के चलते पूरे स्कूल की एक द‌िन छुट्टी घोष‌ित कर दी। जब यह मामला प्रशासन के सामने आया तो प्रशासन ने मुख्यअध्याप‌िक समेत पूरे स्टाफ को न‌िलंब‌ित कर द‌िया।

विज्ञापन


जम्मू एजूकेशन डायरेक्टर सम‌िता सेठी ने बताया क‌ि, हमने ज‌िले के भरत क्षेत्र के भागला गांव के स्कूल के सभी अध्यापकों को मंगलवार को ब‌िना क‌िसी सरकारी आदेश के स्कूल को बंद रखने के चलते न‌िलंब‌ित कर द‌िया है। दरअसल स्कूल की  प्रधानाध्यापक के बेटे की शादी में शाम‌‌िल होने के ल‌िए मंगलवार को स्कूल बंद रखा गया था। 
विज्ञापन


अधिकारियों से बिना अनुमति लिये प्रधानाध्यापिका सयीदा अंजुम ने स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर दी। दूर-दराज के इलाके में स्थित इस स्कूल में 300 छात्रों से अधिक संख्या में छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच ने उठाया कड़ा कदम 

Headmistress, staff suspended after holiday for son's wedding

गांव के सरपंच को जानकारी मिली कि स्कूल ने नोटिस बोर्ड पर एक नोटिस लगा हुआ है। जिस पर लगी एक घोषणा पर प्रधानाध्यापिका के हस्ताक्षर हैं। उसमें कहा गया है कि उनके बेटे की शादी के मौके पर स्कूल में अवकाश है। सरपंच ने इसकी सूचना राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर को दी जिन्होंने जांच के आदेश दिये।

जम्मू एजूकेशन डायरेक्टर सम‌िता सेठी ने बताया क‌ि, हमें जैसे ही इस मामले की सूचना म‌िली हमने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम उसी द‌िन मौके पर भेजी। वहां उन्हें स्कूल बंद म‌‌िला और नोट‌िस में छुट्टी घोषित की गई थी।

मामले की प्रारंभ‌िक जांच में दोषी पाई गयी स्कूल की प्रधानाध्यापक, अध्यापकों और स्टाफ के सदस्यों को न‌िलंब‌ित कर द‌िया गया है। उन्हें कार्यद‌िवस पर अनुपस्थ‌ित रहने का दोषी पाया गया है। मामले की जांच के बाद स्कूल के स्टाफ के ख‌िलाफ  300 छात्रों के भव‌िष्य के साथ ख‌िलवाड़ करने के आरोप में कारवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed