फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   handwara military bunker was demolished without permission

बिना अनुमति के ढहाया गया था हंदवाड़ा में सेना का बंकर

Sun, 01 May 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 01 May 2016 10:45 AM IST
सार

  • बिना डीसी की अनुमति के ढहाया गया था हंदवाड़ा में सेना का बंकर
  • डीसी ने डिवकाम को भेजी रिपोर्ट
  • म्यूनिसिपल कमेटी के एक्जीक्यूटिव अफसर से जवाब तलब

विज्ञापन
handwara military bunker was demolished without permission
हंडवाड़ा में प्रदर्शन के प्रशासन को बंकर हटाना पड़ा था। - फोटो : PTI

विस्तार

फायरिंग में पांच नागरिकों की मौत के बाद कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सेना के जिस बंकर को हटाया गया था, उसके लिए डीसी की अनुमति नहीं ली गई थी। इसकी पुष्टि डीसी की ओर से डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर को भेजी गई विस्तृत रिपोर्ट से मिलती है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि डीसी कार्यालय को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई थी। डीसी की ओर से इस बाबत म्यूनिसिपल कमेटी के एक्जीक्यूटिव आफिसर से जवाब तलब भी किया। इसमें साफ कहा गया है कि उन्होंने बंकर का ऊपरी हिस्सा बिना डीसी कार्यालय को सूचित किए गिराया है। यह दर्शाता है कि उन्होंने अपनी सीमाओं को लांघा है और कानून का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन


डीसी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 अप्रैल को फायरिंग की घटना के बाद जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें यह सुझाव आया कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए मुख्य चौराहे पर स्थित सेना के बंकर को हटाया जाए ताकि उग्र भीड़ शांत हो सके और भविष्य में नागरिकों तथा सुरक्षा बलों के बीच टकराव को टाला जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौखिक निर्देश पर ढांचे के ऊपरी मंजिल को गिरा दिया

handwara military bunker was demolished without permission

इस सुझाव पर उन्होंने जीओसी 28 इंफेंट्री, जीओसी किलो फोर्स, एसएसपी कुपवाड़ा व एसपी हंदवाड़ा को पत्र लिखकर बंकर हटाने के बाबत रिपोर्ट मांगी। इस बीच, 18 अप्रैल को एडीसी हंदवाड़ा, एसपी हंदवाड़ा, डीएफओ, डिस्ट्रिक्ट फ्लोरीकल्चर अफसर तथा लोलाब बंगस विकास प्राधिकरण के सीईओ की कमेटी बनाई जो सेना की अनुमति के बाद बंकर के बेहतर उपयोग के बाबत अपने सुझाव दे सके।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एडीसी हंदवाड़ा ने एसपी हंदवाड़ा, म्यूनिसिपल कमेटी के एक्जीक्यूटिव अफसर और आरएंडबी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर से ढांचे की सुरक्षा की बाबत रिपोर्ट मांगी जिसे घटना वाले दिन आंशिक नुकसान पहुंचा था। 

इस बीच, 19 अप्रैल को सुबह आठ बजे म्यूनिसिपल कमेटी के एक्जीक्यूटिव अफसर ने बिना उनके कार्यालय को सूचित किए स्थानीय विधायक एवं पुलिस के मौखिक निर्देश पर ढांचे के ऊपरी मंजिल को गिरा दिया। 

ढांचे को गिराने से पहले हुई थी आपात बैठक

handwara military bunker was demolished without permission

इस पर 20 अप्रैल को एक्जीक्यूटिव अफसर से जवाब तलब किया गया। उन्हें दो दिन में जवाब देने को कहा गया। एसपी हंदवाड़ा ने उनके कार्यालय को सूचित किया कि ढांचा स्थानीय विधायक के फोन पर संबंधित ब्रिगेडियर से बात करने और उनकी सहमति के बाद गिराया गया है। 

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि एक्जीक्यूटिव अफसर ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि उन्होंने एसपी हंदवाड़ा को केवल कर्मी तथा मशीनरी उपलब्ध कराए। हंदवाड़ा मुख्य चौक पर ढांचे को गिराने के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम से मोबाइल नंबर 9906767076 से 19 अप्रैल को सुबह 6:49 बजे और 7:26 पर  एसपी हंदवाड़ा का निर्देश प्राप्त हुआ था। 

एक्जीक्यूटिव अफसर ने अपने स्पष्टीकरण के जवाब में लिखा है कि स्थानीय विधायक ने एक आपात बैठक बुलाई थी। इसमें एसपी हंदवाड़ा, एडीसी हंदवाड़ा, तहसीलदार हंदवाड़ा उपस्थित थे। उन्हें भी बैठक में शामिल होने को कहा गया। इसमें स्थानीय विधायक ने निर्देश दिए कि मुख्य चौक पर स्थित सेना का बंकर असुरक्षित हो गया है। 

यह कभी भी गिर सकता है। जान माल को व्यापक नुकसान से बचाने के लिए इसे हटाने का फैसला किया गया। जवाब में एक्जीक्यूटिव अफसर ने यह भी लिखा है कि जिस दिन यह घटना हुई उस दिन एडीसी हंदवाड़ा की ओर से उसकी मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed