{"_id":"571f0f394f1c1b0d75a91eec","slug":"handwara-case-woman-commission-sought-answers-on-girl-s-viral-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा मामला: वीडियो वायरल होने पर महिला आयोग ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा मामला: वीडियो वायरल होने पर महिला आयोग ने मांगा जवाब
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंदवाड़ा मामले की पीड़ित छात्रा को महिला आयोग मोटिवेट करेगा। आयोग कोशिश करेगा कि छात्रा तनावमुक्त होकर स्कूल जाए और अपनी शिक्षा को जारी रखे। संभव है कि छात्रा को उसके घर पर ही शिक्षा दी जाए।
विज्ञापन
महिला आयोग कोशिश कर रहा है कि शिक्षा विभाग और प्रशासन पर दबाव बनाया जाए कि छात्रा को उसके घर पर ही शिक्षा दी जाए। साथ ही पुलिस से भी जवाब मांगा जा रहा है कि छात्रा का वीडियो कैसे वायरल हुआ। आयोग ने छात्रा के घर जाकर उससे बात की है।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नईमा महजूर अहमद का कहना है कि छात्रा के साथ जो हुआ, उसके बाद वह तनाव में है। वह स्कूल जाने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि उसका अपने दोस्त के साथ बनाया गया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसका चेहरा साफ दिख रहा है। चेहरा साफ दिखने की वजह से वह सामना करने में कतरा रही है।
विज्ञापन
इस समय उसे मानसिक तौर पर मजबूत करने की आवश्यकता है। आयोग कोशिश कर रहा है कि छात्रा को उसके घर पर ही शिक्षा मिल जाए। इस दौरान उसकी काउंसलिंग होती रहेगी और उसे प्रोत्साहित करते रहा जाएगा कि वह अपने साथ हुए हादसे से उबरे।