{"_id":"620f585e86f53178c16ff120","slug":"grenade-attack-by-terrorists-on-security-forces-in-srinagar-broken-windows-of-nearby-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड हमला, आसपास की दुकानों के शीशे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड हमला, आसपास की दुकानों के शीशे टूटे
Fri, 18 Feb 2022 06:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 18 Feb 2022 06:51 PM IST
सार
श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों ने निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड फटने से आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। आतंकियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Grenade attack Srinagar
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर के नौहट्टा के ख्वाजाबाजार में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला कर दिया। ग्रेनेड के फटने के बाद आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। इससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में अन्य सुरक्षाबल पहुंचे। उन्होंने आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चलाया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड हमला उस समय किया जब बाजार में भीड़ थी। कई लोग मौके से इधर-उधर जा रहे थे। सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फेंका गया ग्रेनेड दुकानों के पास फट गया। इससे तीन दुकानों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
अचानक हुए ब्लास्ट से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। इस घटना में किसी के भी जख्मी होने की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घटना से एक दिन पहले शोपियां जिले में वीरवार की शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया था।
विज्ञापन
इस हमले में किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा परंतु सुरक्षा बलों का वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 23 ग्रेनेड बरामद किए
बारामुला जिले के झंडफरान शीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक नाले में स्थित आतंकी ठिकाने का पता चला। वहां से 11 हैंड ग्रेनेड और 11 यूबीजीएल ग्रेनेड और एक क्रूड ग्रेनेड बरामद किया गया। सुरक्षाबल अब इस बात का पता लगा रहे हैं कि ये ग्रेनेड किस आतंकी तंजीम के सदस्यों ने यहां छिपा कर रखे थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन