फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   government will try to provide chamel status of martyr

चमेल सिंह को शहीद का दर्जा दिलाएगी सरकार

Mon, 13 May 2013 05:27 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Mon, 13 May 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
government will try to provide chamel status of martyr

सरबजीत सिंह से पहले पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में मारे गए जम्मू जिले के कैदी चमेल सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रयास करेगी।

विज्ञापन


चमेल सिंह के परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

उप मुख्यमंत्री तारा चंद ने रविवार को उनसे मिलने आई चमेल सिंह पत्नी कमलेश देवी और बेटे धारा सिंह के अलावा स्थानीय पंचों और सरपंच से बैठक के बाद यह ऐलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो निकट भविष्य में होने वाली राज्य कैबिनेट में भी इस मसले को उठाया जाएगा।

मृतक चमेल सिंह की पत्नी कमलेश देवी और बेटे धारा सिंह ने उप मुख्यमंत्री को बाकायदा ज्ञापन सौंप कर उनके साथ इंसाफ करने की मांग की।

ज्ञापन में सरबजीत सिंह के परिवार की तर्ज पर चमेल सिंह को शहीद का दर्जा देने के अलावा परिवार को मुआवजा देने की मांग की। इस संबंध में चमेल सिंह के परिवार ने पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कमलेश देवी और धारा सिंह के अलावा उनके साथ आए पंचायती नुमाइंदों को अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

बकौल तारा चंद उन्होंने पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के साथ चमेल सिंह के परिवार को मुआवजा देने की मांग से अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed