फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   free medicines in J&K government hospitals from June 1

1 जून से जम्मू कश्मीर में मरीजों को मिलने लगेंगी मुफ्त दवाइयां

Thu, 12 May 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 12 May 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
free medicines in J&K government hospitals from June 1

रियासत में आगामी पहली जून से ड्रग्स पालिसी को अमल में लाने की तैयारियां तेज की गई हैं। राज्य में पहली बार लाई जा रही इस पालिसी में सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां मुहैया करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासनों से दवाओं की मांग के मुताबिक जेएंडके मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से दवाओं की खरीद का काम शुरू किया गया है। कारपोरेशन इन दवाओं को खरीदकर अस्पतालों तक पहुंचाएगी। कारपोरेशन के एमडी डा. यशपाल शर्मा के अनुसार निर्धारित तिथि से पालिसी को शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


नि:शुल्क ड्रग्स पालिसी से मरीजों की जेब पर चिकित्सा की राशि का बोझ कम होगा। पालिसी में इंडोर और आउटडोर मरीजों को सब सेंटर पर 23, प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर 53, उपजिला अस्पताल/कम्युनिटी हेल्थ सेंटर/जिला अस्पतालों में 68 किस्म की जरूरी दवाइयां मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी चिकित्सा केंद्रों में ये दवाएं हर समय उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए डाक्टरों को अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं को मरीजों की पर्ची पर लिखने पर जोर दिया गया है। अस्पतालों में मरीजों तक ऐसी दवाओं की पूरी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।

इससे पूर्व सेंशल मेडिसन आफ इंडिया 2011 की राष्ट्रीय सूची से जरूरी दवाओं को लेकर वर्ष 2012 से ड्रग्स पालिसी पर काम करना शुरू किया गया था, लेकिन राज्य में दवाओं की खरीद के लिए कोई तंत्र विकसित नहीं था।


कारपोरेशन के स्थापित होने के साथ ही ड्रग्स पालिसी को अमल में लाया गया है। अस्पतालों में जरूरी दवाओं की सूची प्रकाशित की जाएगी। सरकार ने ड्रग्स पालिसी के लिए वर्ष 2013 में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस, सौरा के पहले निदेशक और टास्क फोर्स के संयोजक डा. अजीत के नागपाल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed