फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   former minister front opened against BJP

मुफ्ती सरकार में रहे मंत्री ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 08 May 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 08 May 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
former minister front opened against  BJP
पवन गुप्ता - फोटो : Amar Ujala

मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार में भाजपा कोटे से वित्त राज्यमंत्री बने निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला और आरोप लगाए कि कश्मीर के समक्ष कर्मभूमि जम्मू को सरेंडर कर दिया है। जम्मू को नजरअंदाज करके कश्मीर की भाषा बोली जा रही है। उन्होंने भाजपा के सभी नेताओं और मंत्रियोें को खुली चर्चा करने की भी चुनौती दी।

विज्ञापन


प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान उधमपुर के विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने कश्मीर के समक्ष घुटने टेक दिए हैं। उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि वह अब नई विचाराधारा के साथ चल रही है। भाजपा अब वह भाजपा नहीं रही, जो अपनी विचारधारा के लिए जानी जाती है। जब वह भाजपा की टिकट के बगैर चुनाव जीते तो कई राष्ट्रीय नेताओं ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


साथियों ने भी कहा कि उनका परिवार संघ से जुड़ा है। विचारधारा भी वही है और वह मंत्री बन जाएं। मंत्री बनने के दौरान भी उन्होंने कई नोट लिखे, लेकिन पब्लिक में नहीं आ पाए। कुं ठित होता रहा। कश्मीर में सरकार के विरोध के लिए सशक्त राजनीतिक दल हैं, जबकि जम्मू में एकमात्र भाजपा से लोगों को विश्वास था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की नियत पर भी उठाए सवाल

former minister front opened against  BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कटड़ा के दौरे में केवल कश्मीरियत की बात की। डोगरी की कोई बात नहीं की। जम्मू को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। वह जम्मू के कुछ बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर जम्मू का पक्ष सड़कों पर रखेंगे। विधानसभा में उनका विरोध रहेगा।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में चार डीएमयू ट्रेनें दी गईं, जबकि जम्मू से उधमपुर के बीच कोई ट्रेन नहीं शुरू की। कई बार मांग करने के बाद भी केंद्र ने उधमपुर और कटड़ा के निवासियों को नजरअंदाज किया। श्री माता वैष्णो देवी में हेलीकाप्टर सेवा पर कर बढ़ाए जाने का भी उन्होंने विरोध जताया, लेकिन भाजपा के ही कुछ मंत्रियों ने उनकी इस आवाज को दबा दिया।

कश्मीर में एक तरफ से कहा जाता है कि हालात ठीक नहीं है। नगर निगम के चुनाव नहीं हो सकते हैं। एक तरफ से अफस्पा हटाने और बंकर हटाने का काम चल रहा है।  भाजपा को पता है कि जम्मू के लोग समझ चुके हैं कि उनसे धोखा हुआ है।

इसलिए अपनी हार की संभावनाओं के कारण चुनावों को स्थगित किया गया। वह जम्मू की सशक्त आवाज को लेकर आगे बढ़ेंगे। भाजपा ने ही डिलीमिटेशन, अफस्पा नहीं हटाने, एक निशान एक विधान की आवाज बुलंद की। अब वही मंत्री दो झंडे लगाकर चल रहे हैं। अब वह मानसिक तौैर पर आजाद हैं और सरकार की जम्मू विरोधी नीतियों का जमकर विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed