{"_id":"5721a6ea4f1c1b1a5fa923c7","slug":"fire-at-petrol-pump-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंग्याल पैट्रोल पंप पर लगी आग, बड़ा हादसा टला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंग्याल पैट्रोल पंप पर लगी आग, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतवारी-कुंजवानी मार्ग गंग्याल पर स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह आग लगने से बड़ा हादसा होने से बच गया। तेल के टैंकर से अंडर ग्राउंड टैंक में पेट्रोल डालते वक्त पाइप में आग लग जाने से ये हादसा हुआ। आनन-फानन में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने रेत डालकर आग को बुझाना चाहा। इस बीच दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हाइवे पर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर टैंकर से पेट्रोल अंडर ग्राउंड टैंक में डाला जा रहा था। इसी बीच पाइप में आग गई। आग ने पूरे पाइप को अपने कब्जे में ले लिया और पाइप से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठना शुरू हो गई।
विज्ञापन
पंप पर काम करने वाले कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और उन्होंने पंप पर रखी रेत से आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। पेट्रोल पंप पर आग लगता देख हाइवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागना शुरू हो गए।
विज्ञापन
किसी ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर बिग्रेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का नहीं पता चल पाया है।
गनीमत रही टल गया हादसा
पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा हो सकता था। 12 हजार लीटर पेट्रोल टैंकर में भरा हुआ था, इसके अलावा भी अंडर ग्राउंड टैंक में हजारों लीटर डीजल और पेट्रोल भरा था। अगर 100 मीटर की दूरी पर फायर ब्रिगेड का ऑफिस नहीं होता, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।