फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   encounter with terrorists in jammu

आतंकियों की लाश तक पहुंची सेना, तीसरे दिन मुठभेड़ जारी

Sat, 28 Sep 2013 01:27 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 28 Sep 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
encounter with terrorists in jammu

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच तीसरे दिन शुक्रवार को भी मुठभेड़ जारी रही। आतंकियों की ओर से सुबह लगातार फायरिंग के बाद दोपहर में रुक-रुककर गोलाबारी की गई।

विज्ञापन


आतंकियों से मोर्चा ले रहे सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाके और जंगल को पूरी तरह घेर लिया है।

सेना हेलीकाप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश कर रही है। शुक्रवार को सुरक्षा बल के जवान मारे गए कई आतंकियों के शवों तक पहुंच गए।

हालांकि, मुठभेड़ जारी होने की वजह से अभी लाशों को नहीं उठाया जा सका है। 15वीं कोर के लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का कहना है कि ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही मारे गए आतंकियों के बारे में जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन


कुपवाड़ा के किरन सेक्टर में एलओसी पर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच 25 सितंबर की रात से मुठभेड़ चल रही है। 30 से अधिक आतंकियों ने नियंत्रण रेखा के आसपास जंगली इलाकों में घुसपैठ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने उन्हें घेरकर आत्मसमर्पण को कहा था लेकिन उन्होंने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। 25 सितंबर की रात सुरक्षा बलों ने कई आतंकियों को मार गिराया था।

26 सितंबर को लगातार फायरिंग की वजह से मारे गए आतंकियों के शव नहीं उठाए जा सके थे। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आतंकियों के दस से बारह शव देखे जाने की बात कही है।


गोलाबारी की वजह से स्थिति साफ नहीं हो सकी है। शुक्रवार को भी हालात में बदलाव नहीं आ सके। सुबह आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने दो तरफ से घेराबंदी कर आतंकियों पर जवाबी फायरिंग की तो आतंकियों को पीछे हटना पड़ा।

शुक्रवार दोपहर तक सेना के हेलीकाप्टर किरन सेक्टर में निगाहबानी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed