{"_id":"eb10f06a580c5303d738c4a6953af7ef","slug":"encounter-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां: दो आतंकी ढेर, गोलाबारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां: दो आतंकी ढेर, गोलाबारूद बरामद
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 14 Feb 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार को हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया, जबकि कुछ की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मारे गए आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। आतंकियों के नाम शब्बीर गुज्जर और इरशाद अहमद बताए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर से करीब 50 किलोमीटर दूर शोपियां जिले में गगलूरा के पिजोंरा क्षेत्र में सेना की 44 राष्ट्रीय रायफल्स, पुलिस के विशेष कार्यबल तथा केन्द्रीय आरक्षी बल के संयुक्त दल को कुछ आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके आधार पर जवानों का दल घटनास्थल पर पहुंचा, तो आतंकी भाग कर पास ही के रिहायशी इलाके में जा छिपे। जवानों ने उनको आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने जवाब में स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जवाब में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों में हुई इस गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए हैं। अधिकारी ने बताया कि अभी भी वहां तलाशी अभियान जारी है।
ऐसा माना जा रहा कि कुछ और आतंकी वहां छिपे हो सकते हैं। मारे गए आतंकवादियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हां उनके नाम शब्बीर गुज्जर और इरशाद अहमद बताए गए हैं। उनके कब्जे से भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ है।