{"_id":"62e57ba18dad57757951a5bb","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-barmula","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baramulla Encounter: बारामुला में मारा गया लश्कर का इरशाद अहमद भट, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baramulla Encounter: बारामुला में मारा गया लश्कर का इरशाद अहमद भट, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
Sun, 31 Jul 2022 09:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:27 AM IST
सार
बारामुला के बिनेर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकी की शिनाख्त बारामुला के इरशाद अहमद भट के रूप में हुई है। वह लश्कर से जुड़ा था।
विज्ञापन
बारमुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारामुला के बिनेर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारे गए आतंकी की शिनाख्त बारामुला के इरशाद अहमद भट के रूप में की है, जो मई 2022 से सक्रिय था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था। इसके पास से एक एके-47 राइफल, 2 मैगजीन और 30 गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
Encounter has started at Binner area of Baramulla. Police and security forces are on the job. Further details awaited: J&K police
— ANI (@ANI) July 30, 2022विज्ञापन
कल सवेरे भी हुई थी मुठभेड़
इससे पहले बारामुला में ही कल सवेरे हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। ऑपरेशन के दौरानएक खोजी कुत्ते की मौत हुई है। मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में हथियार और असलहा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार तड़के बारामुला जिले के वानीगाम बाला में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना, पुलिस और एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे दहशतगर्दों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सेना के दो और पुलिस का एक जवान घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ढेर दिया।
रिहाइशी इलाका होने के चलते सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया। बारामुला के एसएसपी रईस मोहम्मद भट के अनुसार मारे गए आतंकी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से एक एके47 राइफल, तीन मैगजीन और एक पाउच के अलावा अन्य हथियार व असलहा मिला है।
लश्कर के दो हाईब्रिड आतंकी भी गिरफ्तार
सोपोर पुलिस ने लश्कर के दो हाईब्रिड आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनका नाम तारिक वानी और इशफाक वानी बताया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि ये लोग हादिपोरा राफिआबाद चेकिंग पोस्ट से चेकिंग के दौरान भाग गए थे। दोनों के पास से दो पिस्टल, दो मैग्जीन, 11 लाइव कारट्रेज बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और जांच कर रही है।