फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter at Check Mohalla Nowpora in the area of Sopore jammu kashmir

Sopore Encounter: सोपोर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, एक नागरिक और जवान घायल

Fri, 26 Apr 2024 04:31 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Apr 2024 04:31 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारा में दो आतंकवादी मारे गए हैं। एक नागरिक और एक जवान घायल हुआ है।

विज्ञापन
encounter at Check Mohalla Nowpora in the area of Sopore jammu kashmir
सोपोर में मुठभेड़ के दौरान - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में गुरुवार रात शुरू हुई मुठभेड़ शुक्रवार को दूसरे दिन भी सुबह तक जारी रही। सुरक्षाबलों ने यहां दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ सोपोर के मोहल्ला नोपोरा में हुई। इस गोलीबारी में एक नागरिक और एक जवान भी घायल हुआ।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नोपोरा में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख दहशतगर्दों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। आतंकियों की इस कायराना हरकत का सेना मुंहतोड़ जवाब दिया। पूरी रात इलाके में गोलियों की आवाजें गूंजती रही। शुक्रवार सुबह पहले एक आतंकी मारा गया। इसके बाद दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए आईजीपी कश्मीर विधि कुमार विर्दी ने कहा कि मुठभेड़ गुरुवार रात शुरू हुई और आज सुबह दो आतंकवादी मारे गए। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। आतंकी की पहचान की जा रही है। उनमें से एक की पहचान सैफुल्ला के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी सामने आ रही है कि इस मुठभेड़ में एक नागरिक और एक जवान भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोपोर में शैक्षणिक संस्थान रहे बंद

सोपोर तहसील के शैक्षणिक संस्थानों को शुक्रवार को बंद रखा गया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीसी) सोपोर ने इसे लेकर आदेश जारी किया।

उड़ी में आतंकी मददगार पिस्टल के साथ गिरफ्तार

इससे पहले आज ही सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी में लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े एक आतंकी मददगार को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन व 20 कारतूस मिले हैं।

बारामुला पुलिस और सेना की 8वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने एक सूचना के आधार पर उड़ी के कमलकूट मंडयान क्षेत्र में संयुक्त गश्त की गई। इस दौरान एक पैदल जा रही व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आई। सुरक्षा बलों को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसकी पहचान फारूक अहमद खोकर पुत्र सलामदीन खोकर निवासी कालसी कमलकूट के रूप में हुई है। उससे बरामद हथियारों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed