{"_id":"1c68c648-a844-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"emergency-landing-of-chopper-omar-loud-crash-survivors","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़े हादसे से बचे मुख्यमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़े हादसे से बचे मुख्यमंत्री
किश्तवाड़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला वीरवार को उस समय बड़े हादसे से बच गए, जब स्टेट चॉपर के इंजन में अचानक खराबी आ गई और इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
हालांकि इससे कोई घायल नहीं हुआ। बाद में मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से वापस रवाना हुए।
तय कार्यक्रम के अनुसार किश्तवाड़ में एक टूरिस्ट बिल्डिंग का नींव पत्थर रखने के बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया।
इस दौरान उनके साथ जम्मू डिवीजन के नेकां अध्यक्ष देवेंद्र राणा भी थे।
सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर लगभग 3.55 बजे किश्तवाड़ के सैन्य क्षेत्र से मुख्यमंत्री ने हेलीकाप्टर में उड़ान भरी ही थी कि उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन
साथ ही तेज आवाज भी सुनी गई। पायलट ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कर दी।
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर वापस लौटते देख वहां उपस्थित सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। पहले तो वे माजरा समझ नहीं पाए।
बाद में पायलट ने जब उतर कर बताया कि इंजन में कोई तकनीकी खराबी आ गई है, तो सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। साथ ही तकनीकी स्टाफ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा।
इसके बाद उमर अब्दुल्ला खुद ड्राइव करते हुए सड़क मार्ग से वापस लौटे।