फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Devotees told the incident of cloudburst near Amarnath cave

Amarnath Cloud Burst: गर्जना के साथ आसमान से बरसी आफत, पहाड़ से आ गया सैलाब, श्रद्धालुओं ने बताई खौफनाक मंजर की दास्तान

Sat, 09 Jul 2022 06:05 AM IST
विमल शर्मा ओमपाल संब्याल, जम्मू
ओमपाल संब्याल, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 06:05 AM IST
सार

यात्री केशव कुमार ने बताया कि गर्जना के कुछ समय बाद ही पानी की तेज आवाज आने लगी। पानी की एक बड़ी सी जलधारा पवित्र गुफा की बाईं ओर ऊपर से नीचे की तरफ आई। गुफा के सामने बहने वाले नाले में अन्य कई जगहों से पानी तेज बहाव में आने लगा। इसके बाद लोग इसमें बहने लगे।

विज्ञापन
Devotees told the incident of cloudburst near Amarnath cave
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद दहशत में लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हल्की बारिश के बीच टेंट सिटी में यात्रियों का जमावड़ा था। पांच हजार के करीब श्रद्धालुओं में कुछ दर्शन के लिए आ रहे थे और कुछ दर्शन कर वापसी पर थे। बम-बम भोले के जयघोष के बीच बादलों की तेज गर्जना हुई, लेकिन किसी को पता नहीं था कि पवित्र गुफा से कुछ दूरी पर बादल फटने से टेंट सिटी में सैलाब आने वाला है। गुफा के ठीक सामने समतल क्षेत्र में बनाई गई टेंट सिटी में श्रद्धालु दर्शन और लौटने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन

गर्जना के कुछ समय बाद ही पानी की तेज आवाज आने लगी

सैलाब आने के दौरान लंगर के पास लगे टेंट में मौजूद यात्री केशव कुमार ने बताया कि गर्जना के कुछ समय बाद ही पानी की तेज आवाज आने लगी। पानी की एक बड़ी सी जलधारा पवित्र गुफा की बाईं ओर ऊपर से नीचे की तरफ आई। गुफा के सामने बहने वाले नाले में अन्य कई जगहों से पानी तेज बहाव में आने लगा।

विज्ञापन

जवानों ने पहले सीटियां बजाकर किया सावधान

सुरक्षा बलों के जवानों ने पहले सीटियां बजाकर और शोर मचाकर यात्रियों व सेवादारों को सावधान करना शुरू कर दिया। इसके साथ सुरक्षा बल के जवान टेंट सिटी में जाकर लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गए। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि पहले पानी का बहाव कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंट सिटी में कोई पक्का ढांचा नहीं था

सुरक्षा बलों ने ऐन मौके पर यात्रियों को सावधान करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद पानी का बहाव तेजी से बढ़ता गया। टेंट सिटी में कोई पक्का ढांचा नहीं था। पूरे क्षेत्र में एक दूसरे से सटकर टेंट लगाए गए थे।

पानी के सैलाब ने रास्ते में आए टेंटों में तबाही मचाई

ऐसे में पानी का तेज बहाव जहां से गुजरा, टेंट अपने साथ बहा ले गया। पानी के सैलाब ने रास्ते में आए टेंटों में तबाही मचाई। हालांकि बाद में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होता गया। रेस्क्यू दल ने जब शव निकाले तो कई शव मलबे के नीचे दब चुके थे। तेज बहाव में आया पानी मिट्टी और पत्थर भी साथ लेकर आया था।

बाबा बर्फानी की गुफा में ली शरण

बादल फटने से आए सैलाब से अफरातफरी मच गई। टेंट सिटी वाली जगह नीचे थी, जिसे बाढ़ ने चपेट में लिया। इस दौरान पवित्र गुफा के नजदीक स्थित टेंटों में ठहरे यात्री गुफा की ओर भागे। वहीं, दूसरी तरफ लोगों ने पहाड़ की ओर भाग कर जान बचाई। अफरातफरी के बीच पवित्र गुफा में प्रवेश के लिए बनी सीढ़ियां भीड़ से भर गईं। सुरक्षा बलों ने सावधानी पूर्वक इस भीड़ को भगदड़ में तब्दील होने से बचा लिया। सैलाब के बीच इन यात्रियों के लिए बाबा बर्फानी की गुफा का परिसर ही शरणस्थली बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed