फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   deadlock LOC trade

अब भी अटका पड़ा है अमन सेतु से कारोबार

Sat, 22 Feb 2014 02:05 PM IST
बशीर मंज़र/वरिष्ठ पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
बशीर मंज़र/वरिष्ठ पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Sat, 22 Feb 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
deadlock LOC trade

भारत प्रशासित कश्मीर और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के बीच में सीमा पार कारोबार शुक्रवार शाम तक भी शुरू नहीं हो पाया। हालांकि दोनों देशों के बीच अमन सेतु के जरिए आपसी कारोबार करने के लिए सहमति बन गई थी और गुरुवार से इसे शुरू होना था, लेकिन 36वें दिन भी कारोबार बंद रहा।

विज्ञापन


दोनों देशों के बीच सीमा पार कारोबार बीते 17 जनवरी से बंद है, जब जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया था। कथित तौर पर इस ड्राइवर के ट्रक में 114 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद किए गए थे, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब एक सौ करोड़ रुपए आंकी गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए भारत की ओर से पाकिस्तान की सीमा पहुंचे कई ट्रकों को हिरासत में ले लिया और अपनी ओर के ट्रक भी भारत भेजने बंद कर दिए। इतना ही नहीं सीमा पार से आम लोगों की आवाजाही भी थम गई। पाकिस्तान कई दिनों तक ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए ट्रक चालक को रिहा करने की मांग करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू होगा कारोबार?


दो दिन पहले दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की और गुरुवार से कारोबार शुरू करने पर सहमति जताई। इस सहमति के बाद भारत की ओर से सामानों से भरे तीन ट्रक गुरुवार की सुबह अमन सेतु तक पहुंच गए थे लेकिन पाकिस्तान की ओर से बने गेट बंद रहे।

कोराबार शुरू नहीं होने की बात स्वीकार करते हुए सलामाबाद उड़ी के व्यापारिक केंद्र के प्रमुख शौकत अहमद राथर ने बताया, "गुरुवार को दोनों देशों के बीच कारोबार शुरू नहीं हो पाया। पाकिस्तान की ओर से कोई ट्रक अमन सेतु नहीं पहुंचा।"

उन्होंने यह भी बताया कि कथित तौर पर ब्राउन शुगर ढोने वाले ट्रक ड्राइवर को रिहा करने की मांग के साथ पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल की हुई है। शौकत ने बताया, "चकोटी मुज़फ़्फ़राबाद के व्यापार सुविधा अधिकारी बशारत अहमद ने फ़ोन पर जानकारी दी है कि पाकिस्तान के ट्रक चालक की गिरफ़्तारी के विरोध में पाकिस्तान के ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल के चलते कोई ट्रक नहीं आया है।"

परेशान कारोबारी

हालांकि उन्होंने जानकारी दी कि भारत प्रशासित कश्मीर की ओर से कई ट्रक सलामाबाद व्यापार केंद्र तक पहुंच चुके हैं और कारोबार शुरू नहीं होने से निराश हैं। सलामाबाद चकोटी मज़दूर यूनियन के चेयरमैन मोहम्मद आसिफ़ लोन ने बताया, "दोनों देशों को यह अवरोध जल्द से जल्द दूर करना चाहिए।"


हालांकि जम्मू- कश्मीर के उद्योग मंत्री सज्जाद अहमद किचलू ने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों के बीच आपसी कारोबार जल्दी ही शुरू हो जाएगा। वैसे जम्मू के चाकन-दा–बाग-रावाकोट व्यापारिक केंद्र के रास्ते सीमा पार कारोबार शुरू हो चुका है। दोनों देशों की सीमा में गुरुवार को नौ-नौ ट्रक इधर से उधर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed