फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   dc anantnag will awarded by modi

आज अनंतनाग के डीसी को सम्मानित करेंगे मोदी

Wed, 20 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
dc anantnag will awarded by modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए जिलाधिकारियों का सम्मान करेंगे। इन जिला अधिकारियों में जम्मू-कश्मीर के जिलाधिकारी (डीसी) भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अनंतनाग जिले को विद्यालयों में स्वच्छता के मामले में अव्वल पाया गया है। इसके अलावा अपने-अपने विभाग में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। पीएम की यह कोशिश ब्यूरोक्रेसी में नया जोश पैदा करने के लिए है।
विज्ञापन


जिन जिलों के डीएम का सम्मान होना है, वहां के जिला मुख्यालयों पर योजना से लाभान्वित लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनता अपने जिलाधिकारी के सम्मान ग्रहण को आसानी से देख सकेगी। इसके लिए पहली बार लाइव वीडियो और टीवी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए जिनको सम्मान मिलना है, उनमें हिमाचल के हमीरपुर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर, यूपी के आजमगढ़, चंडीगढ़, असम के नवगांव, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना, मेघालय के पश्चिम जैनतिया, पश्चिम सिक्किम, राजस्थान के चुरू-बीकानेर और दादर एवं नागर हवेली के डीएम भी शामिल हैं।

कुछ जिलों को संयुक्त पुरस्कार मिलना है। सरकार ने प्राथमिक तौर पर 60 से 70 जिलों की सूची बनाई थी, जिसमें से इनका चयन किया गया है। 

किसको किसलिए मिलेगा पुरस्कार
अनंतनाग : विद्यालय में स्वच्छता में अव्वल 
आजमगढ़ : जनधन योजना में सबसे आगे
हमीरपुर : बने सबसे अधिक मृदा परीक्षण कार्ड
चंडीगढ़ : सफाई में कोई सानी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed