{"_id":"572f360b4f1c1b44265ce53c","slug":"darbar-reopens-on-may-9-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":" गार्ड आफ आनर के साथ कल से सजेगा श्रीनगर में दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड आफ आनर के साथ कल से सजेगा श्रीनगर में दरबार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 08 May 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार मूव कार्यालय खुलने के पहले दिन नौ मई को कहीं स्वागत तो कहीं सचिवालय घेराव करने की तैयारी हो रही है। सोमवार को दरबार मूव परंपरा के तहत श्रीनगर में सज रहे दरबार को देखते हुए जम्मू आधारित मंत्री व मुलाजिम रविवार को श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर सचिवालय में नौ मई को दरबार खुलने के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर पुलिस का दस्ता गार्ड आफ आनर भी पेश करेगा। कश्मीर आधारित कर्मचारी श्रीनगर पहुंच चुके हैं। दरबार मूव कार्यालयों से जुड़े जम्मू आधारित कर्मचारी रविवार को श्रीनगर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
यहां एक तरफ स्वागत की तैयारी है, वहीं कांग्रेस ने दरबार खुलने के पहले ही दिन श्रीनगर सचिवालय के घेराव की तैयारी की हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने इस संबंध में पार्टी नेताओं से बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया है, ताकि दरबार खुलने के पहले ही दिन कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर हर क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सचिवालय का घेराव करेगी। इसके लिए जम्मू से भी कांग्रेस के कई नेता रविवार को श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।