{"_id":"571b27234f1c1ba06e8b5dee","slug":"criminal-incidents-decreased-compared-to-last-year-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K में बीते साल के मुकाबले आपराधिक घटनाओं में कमी आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K में बीते साल के मुकाबले आपराधिक घटनाओं में कमी आई
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा ने दावा किया कि बीते साल महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाओं में कमी पाई गई है। क्राइम गजट को रिलीज करते हुए डीजीपी ने कहा वर्ष 2014 की तूलना में 2015 में अपराध में कमी आई है।
विज्ञापन
उनके अनुसार 2014 में 26907 अपराधिक मामले दर्ज किए गए। जबकि 2015 में अपराध के विभिन्न धाराओं में 25390 केस दर्ज किए गए। महिलाओं के खिलाफ हुई अपराध में भी कमी पाई है। वर्ष 2014 में 3714 केस दर्ज हुए, जबकि 2015 में 3535 केस दर्ज हुए।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा स्पेशल क्राइम की जांच के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस की बेहतर जिम्मेदारी बनती है। क्राइम ब्रांच आधुनिक उपकरणों व तरीकाें का उपयोग करके अपराध के मामलों की जांच कर रही है। क्राइम गजेट पहली सूचना है, जो अपराध व आपराधिक आंकड़ों की जानकारी देती है। जांच एजेंसियों को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाना होगा।
विज्ञापन
अपराध का पता करने के लिए इन जांच एजेंसियों को बेहतर तरीके से कार्य करना होगा। क्राइम ब्रांच के इस शुरूआत के कारण जम्मू कश्मीर पुलिस को काफी मदद मिली है। कई तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी संबंधित अपराध को हल किया गया है। पुलिसिंग में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। जांच एजेंसियों के फेल होने के बाद जरूरत है कि कमियों को किस तरीके से दूर किया जाए।