फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   tour and travel company manager dead in mysterious circumstances

टूर एंड ट्रेवल कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत

Tue, 26 Apr 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 26 Apr 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
tour and travel company manager dead in mysterious circumstances
- फोटो : demo pic

पीक सीजन के लिए गुजरात के पर्यटकों को सैर कराने आए एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। 

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात तो यह है कि खुद को अस्पताल का सेवादार बताकर मृतक को कफन ओढ़ाने आया व्यक्ति उसकी जेब से पर्स निकाल कर ले गया। मृतक के साथ आए साथी उसको पुकारते ही रह गए और वह रफूचक्कर हो गया। 
विज्ञापन


अहमदाबाद के रहने वाले अलपेश पटेल ने बताया कि वह अहमदाबाद में एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी के टूर मैनेजर हैं। उनके साथ चार और टूर मैनेजर एवं 10 लोगों की किचन स्टाफ की टीम सोमवार को सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से रात करीब 9 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने टैक्सी की और गुम्मट स्थित होटल सूर्या एक्सीलेंसी में पहुंच गए। जहां पर उनके रहने का बंदोबस्त है। वह अपने कमरों में जा रहे थे। तभी हंसमुख भाई अपने कमरे 401 नंबर तक पहुंचते-पहुंचते अचानक से जमीन पर गिर पड़े। वह उन्हें अस्पताल में लेकर पहुंचे। 

अस्पताल पहुंचने पर उनका ईसीजी कराया गया और अन्य जांच हुई। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और बोला कि वह सेवादार है। उसने एक सफेद रंग का कपड़ा औढ़ाया। वह लोग पुलिस चौकी में इसकी जानकारी देने पहुंचे। 


इतने में वह मृतक की जेब से पर्स लेकर भाग गया। उन्होंने उसे आवाज दी, लेकिन वह वहां से भाग गया। इसकी शिकायत पुलिस चौकी में भी की गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed